गढ़वा: चिनिया में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, ड्राइवर की मौत
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 21 May 2026 9:25 AM
सांकेतिक तस्वीर (AI Image)
Garhwa News: गढ़वा के चिनिया थाना क्षेत्र में छतैलिया पावर हाउस के पास बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
चिनिया से महमूद अंसारी की रिपोर्ट
Garhwa News: झारखंड के गढ़वा जिले के चिनिया थाना क्षेत्र के छतैलिया पावर हाउस के पास बुधवार की शाम करीब 7 बजे एक सड़क हादसा हुआ. यहां एक महिंद्रा डीआई ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलट जाने से 22 वर्षीय चालक बिपिन कोरवा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतक बिपिन कोरवा, ललू कोरवा का बेटा था.
छरी गिराकर लौट रहा था चालक
जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर चिनिया थाना क्षेत्र के बदन राम का बताया जा रहा है. बुधवार शाम को चालक बिपिन कोरवा ट्रैक्टर से छरी (गिट्टी) गिराकर वापस लौट रहा था. इसी दौरान छतैलिया पावर हाउस के पास खाली ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पलट गया. हादसा इतना भयानक था कि चालक बिपिन ट्रैक्टर के भारी-भरकम इंजन के नीचे बुरी तरह दब गया, जिससे मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया.
पुलिस मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और चिनिया थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. ट्रैक्टर के इंजन के नीचे दबे शव को बाहर निकालने के लिए पुलिस और ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. काफी कोशिशों के बाद शव को किसी तरह बाहर निकाला जा सका. चिनिया थाना प्रभारी बीकु कुमार रजक ने शव को अपने कब्जे में ले लिया.पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया है.
घर में पसरा मातम
इस हादसे के बाद मृतक बिपिन कोरवा के घर और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. हादसे की खबर मिलते ही परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. जवान बेटे की मौत से परिजनों की चीख-पुकार सुनकर हर किसी की आंखें नम हो गईं.
यह भी पढ़ें: Ranchi: काम अधूरा रखने वाली एजेंसी को नहीं मिलेगा नया काम, मंत्री दीपिका पांडेय की चेतावनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










