दुकानों में रखी खराब मिठाइयों को फेंकवाया

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 20 May 2026 10:20 PM

विज्ञापन

दुकानों में रखी खराब मिठाइयों को फेंकवाया

विज्ञापन

चिनिया. गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने बुधवार को चिनिया प्रखंड मुख्यालय स्थित बस स्टैंड पर होटल और मिठाई दुकानों की अचानक जांच की. जांच के दौरान एसडीओ ने कई दुकानों में रखी रेडीमेड मिठाइयों की गुणवत्ता पर संदेह जताया और उन्हें काउंटर से हटा कर फैंकवा दिया. उन्होंने ठंडा पेय पदार्थों की मैन्युफैक्चरिंग डेट और एक्सपायरी डेट भी जांची. कुछ मिठाइयों के सैंपल भी जांच के लिए लिये. एसडीओ संजय कुमार ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि किसी भी हालत में मिलावटी या घटिया खाद्य पदार्थ बेचे जाने बर्दाश्त नहीं होंगे. उन्होंने बताया कि कुछ दुकानों में बाहर से लायी गयी संदिग्ध मिठाइयों की शिकायतें मिली थी, इसलिए यह जांच अभियान चलाया गया. उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में किसी दुकान में मिलावटी खाद्य पदार्थ पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. एसडीओ ने कहा कि यह कदम आम लोगों के स्वास्थ्य और हित को ध्यान में रखकर उठाया गया है ताकि लोग मिलावटी खाद्य पदार्थों से बच सकें. इसके बाद उन्होंने चिनिया क्षेत्र में पीटीजी लाभुकों और जन वितरण प्रणाली की दुकानों की भी जांच की. राशन दुकानों में बीपीएल लाभुकों से पूछताछ कर खाद्यान्न वितरण की स्थिति जांची गयी, जो संतोषजनक पायी गयी. जांच अभियान के दौरान चिनिया प्रखंड विकास पदाधिकारी सुबोध कुमार और अंचल अधिकारी उमेश्वर यादव भी मौजूद रहे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola