स्थानीय प्रशासन की आंख और कान हैं चौकीदार : एसडीएम

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 20 May 2026 10:17 PM

विज्ञापन

स्थानीय प्रशासन की आंख और कान हैं चौकीदार : एसडीएम

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गढ़वा

सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम कॉफी विद एसडीएम के तहत बुधवार को अनुमंडल कार्यालय सभागार में चौकीदार-दफादार ( ग्रामीण प्रहरियों) के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. संवाद कार्यक्रम में पूरे अनुमंडल क्षेत्र के चौकीदारों की बजाय सिर्फ गढ़वा व डंडा प्रखंड के चौकीदारों को आमंत्रित किया गया था, जिसमें कुल 35 चौकीदारों की सहभागिता रही. कार्यक्रम में महिला एवं पुरुष दोनों चौकीदार शामिल हुए. एसडीएम संजय कुमार ने चौकीदारों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि गांव स्तर पर शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं समय पर प्रशासन तक सूचनाएं पहुंचाने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि चौकीदार-दफादार गांव स्तर पर प्रशासन की आंख और कान की भूमिका निभाते हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली अनैतिक और गैरकानूनी गतिविधियों की जानकारी त्वरित रूप से प्रशासन तक पहुंचाने में अपनी जिम्मेदारी निभाये. इस दौरान महिला चौकीदार कांति कुमारी, रामी नाग, रेखा कुमारी, कमला कुमारी, अंजनी कुमारी एवं पुरुष चौकीदारों में मनीष कुमार, मिथिलेश सिंह, विकेश यादव ,वीरेंद्र यादव, मनोज कुमार पाल ,प्रदीप यादव, बाल गोविंद सिंह, शशिकांत सिंह, प्रदीप कुमार, शिवराम, शिवकुमार पासवान, अली बख्श अंसारी, हरिचरण राम, विकास पासवान, देवेंद्र राम, गिरधर गोपाल यादव, विनय सिंह, मुखलाल चौधरी, मुनेश्वर सिंह, सुमंत यादव, अशोक कुमार राम, मनोज कुमार पासवान, संजय राम, रामचंद्र राम, सलीम अंसारी ,नंदू राम, ब्रिज किशोर राम आदि ने अपनी बात रखी.

कार्यस्थल से जुड़ी समस्याओं के निदान एवं प्रशिक्षण की मांग उठी

कार्यक्रम के दौरान गांव स्तर की कानून-व्यवस्था, सामाजिक समन्वय, सूचना तंत्र की मजबूती, अफवाह नियंत्रण, ग्रामीण क्षेत्रों में उभरते विवादों की समय पर सूचना व कार्य के दौरान आने वाली व्यावहारिक समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. इस दौरान कई चौकीदारों ने कार्यस्थल से जुड़ी गंभीर समस्याओं को एसडीएम के सामने रखा, वहीं कुछ चौकीदारों ने प्रशिक्षण आयोजित कराने का अनुरोध किया. कुछ महिला चौकीदारों ने एसडीएम के समक्ष कार्य संस्कृति से जुड़ी परेशानियों को रखा जिन पर कार्रवाई करने का भरोसा दिया गया.बैठक में बताया गया कि वर्तमान में गढ़वा अनुमंडल क्षेत्र में 90 नये चौकीदारों की नियुक्ति हुई है, जो अभी अपनी परिवीक्षाधीन अवधि में हैं. ऐसे में उन्हें कार्य संबंधी प्रशिक्षण की काफी आवश्यकता है. संवाद कार्यक्रम के दौरान कई चौकीदारों ने अपनी निजी व सेवा संबंधी समस्याएं भी साझा की. चौकीदारों ने बताया कि गांव स्तर पर कार्य करते समय उन्हें कई प्रकार की व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, जिसके समाधान की आवश्यकता है.

अंचलाधिकारी ने दी विभागीय प्रक्रियाओं की जानकारी

इस अवसर पर विशेष रूप से अंचलाधिकारी गढ़वा सफी आलम तथा दो प्रशिक्षु उपसमाहर्ता भी मौजूद थे. उन्होंने चौकीदारों को छुट्टी, हाजिरी, स्थापना एवं सेवा से जुड़े अन्य विषयों की विस्तार से जानकारी दी. साथ ही उन्होंने चौकीदारों को प्रशासनिक प्रक्रियाओं एवं विभागीय नियमों को लेकर भी आवश्यक जानकारी प्रदान की.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola