ePaper

यूरिया वितरण को लेकर किसानों का हंगामा, सड़क जाम

Updated at : 14 Sep 2025 8:41 PM (IST)
विज्ञापन
यूरिया वितरण को लेकर किसानों का हंगामा, सड़क जाम

प्रखंड की कई दुकानों पर किसानों की उमड़ी भीड़

विज्ञापन

प्रखंड की कई दुकानों पर किसानों की उमड़ी भीड़ प्रतिनिधि, खरौंधी प्रखंड क्षेत्र में यूरिया खाद वितरण को लेकर शनिवार को किसानों ने जमकर हंगामा किया. खरौंधी, सिसरी और अरंगी के कई दुकानों पर किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी. इसी बीच खरौंधी बाजार स्थित ललित खाद भंडार के सामने खाद बांटने में देरी से आक्रोशित किसानों ने सड़क जाम कर दिया. हालांकि पुलिस के हस्तक्षेप के बाद जाम हटाया गया. जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह ललित खाद भंडार और कंचन बीज भंडार खरौंधी में 150-150 बैग, भारतीय किसान घर सिसरी में 100 बैग और मेहता बीज भंडार अरंगी में 150 बैग यूरिया दुर्गा ट्रेडर्स द्वारा सप्लाई की गयी. समय पर वितरण नहीं होने से किसान भड़क गये और नारेबाजी करने लगे. किसानों का आरोप था कि जिनका दो बीघा से अधिक धान का फसल लगा है, उन्हें भी एक बैग चार हिस्सों में बांटकर दिया जा रहा है. इससे कई दिनों से कतार में लग रहे किसान परेशान हैं. किसानों ने कहा कि पारदर्शिता के साथ युरिया वितरण नहीं किया जा रहा. यदि 150 बैग आया है तो उतने किसानों को बराबर-बराबर खाद दिया जाना चाहिए. उधर, दुकानदारों का कहना है कि भारी भीड़ और सुरक्षा की कमी में वे कुछ नहीं कर सकते.वहीं, अरंगी के अछैवर मेहता और सिसरी के संदीप मेहता ने आरोप लगाया कि दुर्गा ट्रेडर्स केवल चिन्हित दुकानों पर ही खाद भेज रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola