छापेमारी कर एक्सपायरी खाद्य सामग्री की जब्त

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 30 May 2026 9:32 PM

विज्ञापन

छापेमारी कर एक्सपायरी खाद्य सामग्री की जब्त

विज्ञापन

प्रतिनिधि, श्री वंशीधर नगर बीडीओ रौशन कुमार ने शनिवार को हेन्हों स्थित विष्णु ट्रेडर्स एजेंसी में छापेमारी की. जांच के दौरान बड़ी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य सामग्री और कॉस्मेटिक उत्पाद पाये गये. मौके पर उपलब्ध स्टॉक की जांच कर एक्सपायरी सामानों की सूची तैयार करायी गयी व विभिन्न उत्पादों के नमूने और कुछ सामग्री जब्त कर अपने साथ ले जाया गया. जब्त किये गये सामानों में पतंजलि, प्रियागोल्ड, बीकाजी सहित विभिन्न कंपनियों के बिस्किट, मिक्सचर, आटा, बेसन, मसाले और अन्य कॉस्मेटिक उत्पाद शामिल हैं. सूची के अनुसार वर्ष 2021 में एक्सपायर हुई कोरोनिल किट भी एजेंसी में पायी गयी. इसके अलावा कई उत्पादों की एक्सपायरी अवधि 2024 और 2025 में समाप्त होने के बावजूद वे बिक्री और भंडारण के लिए रखे गये थे. लोगों को गुणवत्तापूर्ण सामग्री उपलब्ध करना प्राथमिकता बीडीओ रौशन कुमार ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता आम जनता को गुणवत्तापूर्ण एवं मानक के अनुरूप खाद्य एवं दैनिक उपयोग की सामग्री उपलब्ध कराना है. उन्होंने चेतावनी दी कि एक्सपायरी सामान बेचने या भंडारित रखने की शिकायतों को गंभीरता से लिया जायेएगा. जब्त नमूनों को संबंधित कंपनी और विभागीय जांच के लिए भेजा जाएगा और रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी. छापेमारी के दौरान बीडीओ ने विष्णु ट्रेडर्स के प्रोपराईटर राजीव कुमार की पत्नी के नाम पर बभनी में आटा मिल का भी निरीक्षण किया, जिसमें लगभग 23 लाख रुपये का लोन और मशीन का यूपी में हस्तांतरण पाया गया. पूरे मामले की छानबीन कर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola