ePaper

रांची में कर्मचारी संकल्प महासम्मेलन होगा ऐतिहासिकः सुशीस

Updated at : 14 Sep 2025 8:44 PM (IST)
विज्ञापन
रांची में कर्मचारी संकल्प महासम्मेलन होगा ऐतिहासिकः सुशीस

रांची में कर्मचारी संकल्प महासम्मेलन होगा ऐतिहासिकः सुशीस

विज्ञापन

गढ़वा. शिक्षक व कर्मचारियों की विभिन्न मांगों के समर्थन में झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड इम्प्लाइज फेडरेशन (झारोटेफ) द्वारा 20 सितंबर को रांची के जिला स्कूल परिसर में कर्मचारी संकल्प महासम्मेलन का आयोजन किया जायेगा. झारोटेफ के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि इस महासम्मेलन में गढ़वा जिले से हजारों की संख्या में शिक्षक और कर्मचारी शामिल होंगे और यह महासम्मेलन ऐतिहासिक होगा. उन्होंने कहा कि संगठन की प्रमुख मांगों में शिक्षकों को एमएसीपी लाभ, सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करना और शिशु शिक्षण भत्ता लागू करना शामिल है. उन्होंने बताया कि अपनी मांगों के समर्थन में चरणबद्ध आंदोलन चलाया गया। प्रथम चरण में हस्ताक्षर अभियान, द्वितीय चरण में ध्यानाकर्षण रैली, तृतीय चरण में जन समर्थन रैली और चौथे चरण में कर्मचारी शक्ति समागम का आयोजन कर शिक्षकों एवं कर्मचारियों को जागरूक किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola