गढ़वा में आज चार घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

गढ़वा में आज चार घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
गढ़वा. शहर में मेंटेनेंस को लेकर रविवार को चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. विद्युत विभाग के कनीय अभियंता कमल कुमार ने बताया कि रविवार को 33 केवी व 11 केवी लाइनों में मेंटेनेंस कार्य किया जायेगा. इसके कारण गढ़वा-1 (ओल्ड) पावर हाउस के सभी सातों फीडरों की विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है और आवश्यक कार्य पहले से निपटा लेने की सलाह दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




