ePaper

शहर में कल पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

Updated at : 19 Sep 2025 9:26 PM (IST)
विज्ञापन
शहर में कल पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक बाधित रहेगी आपूर्ति

विज्ञापन

सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक बाधित रहेगी आपूर्ति प्रतिनिधि, गढ़वा गढ़वा-1 (ओल्ड) पावर हाउस से संचालित सभी शहरी क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति रविवार को प्रभावित रहेगी. विभाग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार सुबह 10 बजे से लेकर अपराह्न 3 बजे तक (पांच घंटे) विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. कनीय अभियंता कमल कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि विद्युत विभाग के अनुसार इस अवधि में 11 केवी के चारों शहरी फीडरों पर मेंटेनेंस कार्य किया जायेगा. प्रभावित फीडरों में सहीजना फीडर, सर्किट हाउस फीडर, वॉटरवेज फीडर और गढ़वा-2 (टाउन-2 फीडर) शामिल हैं. उन्होंने कहा है कि निर्धारित समय पर आवश्यक तकनीकी कार्य किये जायेंगे, ताकि त्योहार के दौरान उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति दी जा सके. विभाग ने आम उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे सहयोग करें और आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola