पुलिस कर्मी ने नशे में राहगीर को मारा धक्का, दोनों घायल

Author Sanjay
Updated:
विज्ञापन
पुलिस कर्मी ने नशे में राहगीर को मारा धक्का, दोनों घायल

पुलिस कर्मी ने नशे में राहगीर को मारा धक्का, दोनों घायल

विज्ञापन

भवनाथपुर. प्रखंड कार्यालय के सामने सोमवार की रात केतार थाना में पदस्थापित मुंशी अमरेंद्र कुमार ने नशे में अपनी बाइक से एक पैदल यात्री को टक्कर मार दी. इस घटना में पैदल यात्री सुनील चंद्रवंशी गंभीर रूप से घायल हो गये, जबकि मुंशी को भी हल्की चोट आयी है. स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए गढ़वा रेफर कर दिया.

अस्पताल नहीं जा सका घायल सुनील : घटना के बाद पुलिस कर्मी को तो अस्पताल में उचित इलाज मिल गया, लेकिन आर्थिक तंगी से जूझ रहे सुनील चंद्रवंशी गढ़वा नहीं जा सके. परिजनों ने बताया कि उनके पास इतने पैसे नहीं थे कि वह उन्हें बड़े अस्पताल में इलाज के लिए ले जा सकें. उन्होंने स्थानीय पुलिस और प्रशासन से मदद की गुहार लगायी, लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay

लेखक के बारे में

By Sanjay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola