जांच मेंं अनुपस्थित मिले डॉक्टर, दूसी बार बंद कराया गया दिव्या कमल अस्पताल

Updated:
विज्ञापन
जांच मेंं अनुपस्थित मिले डॉक्टर, दूसी बार बंद कराया गया दिव्या कमल अस्पताल

जांच मेंं अनुपस्थित मिले डॉक्टर, दूसी बार बंद कराया गया दिव्या कमल अस्पताल

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गढ़वा जिला मुख्यालय के कचहरी रोड स्थित दिव्या कमल हॉस्पिटल एक बार फिर प्रशासनिक कार्रवाई की जद में आ गया है. शनिवार को गढ़वा एसडीएम संजय कुमार और सिविल सर्जन डॉ जॉन एफ कैनेडी ने संयुक्त रूप से अस्पताल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अस्पताल में भारी अनियमितता उजागर हुई और कोई भी अधिकृत चिकित्सक उपस्थित नहीं पाया गया. इस गंभीर लापरवाही और नियमों के उल्लंघन पर कड़ी नाराजगी जताते हुए अधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से अस्पताल को बंद करा दिया है. जानकारी के अनुसार, प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी कि अस्पताल में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत हो गयी है. इस सूचना के सत्यापन और चिकित्सा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एसडीएम और सिविल सर्जन की टीम दल-बल के साथ अस्पताल पहुंची थी. अधिकारियों ने वहां भर्ती मरीजों के उपचार, उपलब्ध सुविधाओं और डॉक्टरों के रोस्टर की गहन जांच की. हालांकि, जांच के दौरान मरीज की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी. पूछताछ के क्रम में अस्पताल संचालक दीपक श्रीवास्तव ने दोनों अधिकारियों को बताया कि जिस व्यक्ति की मौत की बात हो रही है, उसे यहां से रेफर कर दिया गया था. लेकिन जब अधिकारियों ने उनसे रेफरल के कागजात मांगे या उस रोगी के नाम-पता की जानकारी मांगी, तो वे आनाकानी करने लगे.

मरीजों का रिकॉर्ड रजिस्टर में नहीं था दर्ज

निरीक्षण के दौरान मौके पर एक महिला मरीज भर्ती मिली, लेकिन उसकी विवरणी भी किसी रजिस्टर में दर्ज नहीं थी.इसके बाद जांच में सामने आया कि अस्पताल प्रबंधन पिछले एक महीने में भर्ती हुए मरीजों का कोई भी रिकॉर्ड या विवरणी अधिकारियों के समक्ष उपलब्ध नहीं करा सका. साक्ष्य जुटाने के लिए जब अधिकारियों ने अस्पताल का सीसीटीवी फुटेज मांगा, तो प्रबंधन ने उसे भी देने से साफ इनकार कर दिया. अस्पताल परिसर के अंदर एक पैथोलॉजी लेब भी संचालित मिला. छापेमारी के वक्त वहां एक मरीज का एचआइवी टेस्ट किया जा रहा था, जबकि मौके पर कोई पैथोलॉजिस्ट भी मौजूद नहीं था और न ही पैथोलॉजी संचालन का कोई वैध लाइसेंस मिला. वहीं, अस्पताल के बाहर बोर्ड पर लिखे डॉक्टरों के नाम के संबंध में जब अधिकारियों ने उनसे फोन पर संपर्क किया, तो उन डॉक्टरों ने बताया कि वे अब इस अस्पताल में काम नहीं करते हैं.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola