प्रमुख के चयन को लेकर एसडीओ से की मांग

प्रमुख के चयन को लेकर एसडीओ से की मांग
गढ़वा. गढ़वा प्रखंड में प्रमुख के चयन को लेकर मंगलवार को पंचायत समिति सदस्यों ने एसडीओ कार्यालय आकर अपनी मांग रखी. बीडीसी नंदकिशोर मेहता व लक्ष्मण पासवान ने कहा कि गढ़वा में प्रखंड प्रमुख का पद करीब एक वर्ष से रिक्त है. इस मामले में उच्च न्यायालय में दायर याचिका का भी निष्पादन उनलोगों के पक्ष में किया गया है. इसके बावजूद गढ़वा प्रखंड में प्रमुख के पद का चुनाव नहीं कराकर इस संवैधानिक पद को लंबे समय से रिक्त रखा जा रहा है. उनलोगों ने निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ को भी इस मामले में जनवरी में आवेदन दिया है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि यदि जल्द इस मामले में कोई निर्णय नहीं लिया जाता है, तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










