गढ़वा: बूढ़ा पहाड़ की बदलती तस्वीर देखने पहुंचे सीआरपीएफ के स्पेशल डीजी, जवानों का बढ़ाया हौसला

Author :Sweta Vaidya
Published by :Sweta Vaidya
Updated at :13 May 2026 10:40 AM
विज्ञापन
garhwa crpf meeting

बूढ़ा पहाड़ में निरीक्षण करते सीआरपीएफ के स्पेशल डीजी

Garhwa News: कभी नक्सलियों का गढ़ रहे बूढ़ा पहाड़ में अब विकास और सुरक्षा की नई तस्वीर दिखने लगी है. सीआरपीएफ के स्पेशल डीजी दीपक कुमार ने इलाके का दौरा कर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें. 

विज्ञापन

गढ़वा से अविनाश की रिपोर्ट

गढ़वा: सीआरपीएफ के स्पेशल डीजी दीपक कुमार ने मंगलवार को गढ़वा जिले के सुदूरवर्ती बड़गड़ थाना क्षेत्र स्थित बूढ़ा पहाड़ कैंप का दौरा किया. कभी नक्सलियों का अभेद्य किला माने जाने वाले इस क्षेत्र में अब विकास और सुरक्षा के बदलते परिवेश का उन्होंने जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों के साथ संवाद कर उनका उत्साह बढ़ाया. 

सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा 

स्पेशल डीजी ने निरीक्षण के दौरान कहा कि झारखंड और छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित यह क्षेत्र कभी मुख्यधारा से भटके नक्सलियों का गढ़ था, जहां आम नागरिक खौफ के साये में जीते थे और विकास की किरण यहां तक नहीं पहुंच पाती थी. लेकिन आज जिला प्रशासन, गढ़वा पुलिस और सीआरपीएफ के साझा प्रयासों से यहां भयमुक्त वातावरण बना है और विकास की नई इबारत लिखी जा रही है. दौरे के दौरान डीजी ने सुरक्षा व्यवस्था की वर्तमान स्थिति, जवानों की तैनाती और ऑपरेशनल तैयारियों का गहन निरीक्षण किया.

बूढ़ा पहाड़ डेवलपमेंट योजना की हुई समीक्षा 

स्पेशल डीजी ने राज्य सरकार द्वारा संचालित ”बूढ़ा पहाड़ डेवलपमेंट योजना” की समीक्षा करते हुए सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाओं की प्रगति रिपोर्ट भी देखी. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सक्रिय नक्सलियों की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखें, क्योंकि चुनौती अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है. 

जवानों की वीरता की सराहना  

बूढ़ा पहाड़ का भ्रमण करने के बाद स्पेशल डीजी समेत सभी वरिष्ठ अधिकारी गढ़वा स्थित सीआरपीएफ 172 बटालियन के मुख्यालय पहुंचे. वहां आयोजित सैनिक सम्मेलन में उन्होंने जवानों को संबोधित किया और उनकी वीरता की सराहना की. भ्रमण के दौरान सीआरपीएफ आईजी साकेत कुमार, डीआईजी पंकज कुमार, पलामू रेंज के डीआईजी किशोर कौशल, गढ़वा पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, सीआरपीएफ 172 के अमरेंद्र कुमार सिंह सहित कई अन्य पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र जवान मुख्य रूप से उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: कोल इंडिया में खत्म होगी यूनियनों की ‘दावा राजनीति’, अब सीक्रेट बैलेट से मिलेगी मान्यता

यह भी पढ़ें: Palamu: सांसद आदर्श ग्राम किशुनपुर का 28 लाख रुपये का आरओ प्लांट 5 साल से बंद

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola