कलर जर्सी ने दिया 483 को ऑफर लेटर

Updated at : 25 Feb 2025 9:31 PM (IST)
विज्ञापन
कलर जर्सी ने दिया 483 को ऑफर लेटर

कलर जर्सी ने दिया 483 को ऑफर लेटर,

विज्ञापन

गढ़वा. चतुर्थ जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर पलाश (जेएसएलपीएस) गढ़वा द्वारा दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत जिला स्तरीय रोजगार सृजन मेला का आयोजन किया गया. इस रोजगार मेला में देश के विभिन्न जगहों से करीब 30 कंपनियों ने अपने रिक्तियों के साथ हिस्सा लिया. इसमें कुल 895 युवक-युवतियों ने अपना-अपना पंजीयन कराया. इसमें से 483 लोगों को कंपनी कलर जर्सी की ओर से ऑफर लेटर दिया गया. जबकि 188 अभ्यर्थियों को क्रियेटिव इंजीनियर कंपनी बेंगलुरु की ओर से चयन किया गया. टाउन हॉल परिसर गढ़वा में रोजगार मेला के तहत बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य से पलाश जेएसएलपीएस की ओर से स्टॉल भी लगाये गये थे. अपने काम को पूरी निष्ठा व लगन से करें : उपायुक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपायुक्त शेखर जमुआर ने कहा कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता. अपने काम को पूरी निष्ठा व लगन से करना चाहिए. संघर्ष करनेवाले ही जिंदगी में सफल होते हैं. आप भी रोजगार प्राप्त कर अपने माता-पिता व परिजनों का सहारा बनें. बाहर से आयी कंपनियों को भी उपायुक्त श्री जमुआर ने हिदायत देते हुए कहा कि कम उम्र के फ्रेशर बच्चे, जो कार्य करने के लिए देश के विभिन्न जगहों पर जायेंगे, तो उनके साथ अच्छा व्यवहार करें तथा इकरारनामा के विरुद्ध कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे राज्य सरकार या जिला प्रशासन को किसी कंपनी पर कार्रवाई करनी पड़े. बेरोजगारी बहुत बड़ी समस्या है : एसडीओ इस अवसर पर एसडीओ संजय कुमार ने कहा कि भारत युवाओं का देश है तथा युवाओं के समक्ष बेरोजगारी भी एक बहुत बड़ी समस्या है. देश में लोगों के रोजगार सृजन में सरकार की भी अहम भूमिका है. इससे पहले अपने स्वागत भाषण में डीपीएम ने जिला स्तरीय रोजगार सृजन मेला के बारे में बताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola