नर्सरी से पांचवीं तक की कक्षाएं 17 जून तक स्थगित

Updated at : 08 Jun 2024 8:46 PM (IST)
विज्ञापन
नर्सरी से पांचवीं तक की कक्षाएं 17 जून तक स्थगित

नर्सरी से पांचवीं तक की कक्षाएं 17 जून तक स्थगित

विज्ञापन

जिला पब्लिक स्कूल्स समन्वय समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष अलख नाथ पांडेय की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में बढ़ती गर्मी व बच्चों के स्वास्थ्य के मद्देनजर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जूनियर सेक्शन कक्षा नर्सरी से लेकर पांचवीं तक की कक्षाएं आगामी 17 जून तक स्थगित रहेगी. वहीं छठी से लेकर 12 वीं तक की कक्षाएं अपने निर्धारित तिथि 10 जून (सोमवार) से सुचारू रूप से संचालित होगी. सभी विद्यालय का अध्यापन कार्य सुबह 6:30 से पूर्वाह्न 10 बजे तक होगा. बैठक में अभिभावकों से अपील की गयी है कि स्कूल भेजने के दौरान बच्चों के स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखा जाये. स्कूल भेजने के क्रम में उनके साथ आवश्यक होममेड नास्ता, ग्लूकोज-पानी, तौलिया के साथ भेजें तथा उन्हें आवश्यक एतिहायत बरतने का निर्देश भी दें. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जैसे ही मौसम में अनुकूलता आयेगी, पुनः सूचना जारी की जायेगी.बैठक का संचालन सचिव मदन केशरी एवं धन्यवाद ज्ञापन सह सचिव संजय सोनी ने की. बैठक में उपाध्यक्ष सुशील केशरी व कार्यकारिणी सदस्य चंद्र भूषण सिन्हा सहित कई सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola