सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायें होली का त्योहार: एसडीओ

सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायें होली का त्योहार: एसडीओ
गढ़वा. थाना परिसर में शनिवार कि शाम होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक एसडीओ संजय कुमार पांडे की अध्यक्षता में हुी. इसमें एसडीपीओ नीरज कुमार, थाना प्रभारी बृज कुमार, अंचल अधिकारी सफी व प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार नरेंद्र नारायण मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक के दौरान एसडीओ ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी आपत्तिजनक गतिविधि की सूचना पुलिस को तुरंत देने की अपील की. उन्होंने आश्वस्त किया कि पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी. एसडीपीओ नीरज कुमार ने भी लोगों से शांति और प्रेमपूर्वक होली मनाने की अपील की उन्होंने कहा कि रंग खेलना खुशी का प्रतीक है, लेकिन किसी के साथ जबरदस्ती न की जाये. नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष अनिता दत्त नगर परिषद पूर्व उपाध्यक्ष अलख पांडे, मुरली श्याम सोनी,अरविंद तूफानी, राजकुमार मद्धेशिया व महफूज खान आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये. इस दौरान उक्त लोगों ने सामूहिक रूप से सौहार्दपूर्ण होली मनाने का निर्णय लिया. बैठक में मंच संचालन कोरवाडीह मुखिया शरीफ अंसारी ने किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










