बस की टायर फटी, 28 यात्री बचे
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Feb 2025 9:24 PM
बस की टायर फटी, 28 यात्री बचे
गढ़वा. गढ़वा शहर से सटे न्यू फोरलेन हाइवे पर छतरपुर गांव के पास दिन के करीब 11 बजे एक बड़ा हादसा टल गया. महाकुंभ के लिए जमशेदपुर से प्रयागराज जा रही नीलकंठ नामक यात्री बस ( जेएच 05 डीटी-9225) के आगे का दाहिना टायर अचानक ब्लास्ट हो गया, जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में फंस गयी. गनीमत रही कि चालक की सूझबूझ से बस पलटी नहीं और सभी 28 यात्री सुरक्षित बच गये. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि एक तेज धमाका हुआ और बस झटके से लड़खड़ा गयी. फिर डिवाइडर पर चढ़ते हुए सड़क किनारे एक गड्ढे में फंस गयी. इससे बड़ा हादसा होने से बच गया. अगर बस गड्ढे में नहीं जाती, तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी. दुर्घटना के बाद चालक की सूझबूझ और बस के गड्ढे में फंस जाने से बड़ा हादसा टल गया. अगर बस गड्डे में गिर जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था. लेकिन सभी यात्री सुरक्षित हैं. कुछ को हल्की चोट लगी है. बाद में क्रेन मंगाकर गड्ढे में फंसी बस को बाहर निकाला गया. बस में सवार लोग : बस में झारखंड के जमशेदपुर के जूगसलाई स्थित तुरंडीह कॉलोनी निवासी लबोग सवार थे. इनमें शिव शंकर सिंह (22 वर्ष), महेंद्र सिंह (47 वर्ष), उतरा देवी (45 वर्ष), देवजानी देवी (50 वर्ष) महेश सिंह (25 वर्ष), अमर सिंह (60 वर्ष), अर्चना सिंह (50 वर्ष), मुकेश सिंह (21 वर्ष), गृजेश कुमार (42 वर्ष), विभीषण सिंह (62 वर्ष), ऋतिका साह (30 वर्ष), शंकर साह (32 वर्ष), देवांश साह (6 वर्ष), सुनीता देवी (48 वर्ष),रोहित कुमार (28 वर्ष), काजल विश्वकर्मा (28 वर्ष), वंश राज (8 माह), शुभ विश्वकर्मा (10 वर्ष)व अंश विश्वकर्मा (14 वर्ष) तथा जुगसलाई निवासी अरुण कुमार शर्मा (38 वर्ष), सुमन देवी (35 वर्ष), रंजीत शर्मा (42 वर्ष), अजित सिंह (50 वर्ष) व देव जानी देवी (37 वर्ष) सहित चालक धीरज प्रसाद व उसके परिवार के लोग शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










