ePaper

सत्ताधारी दल व विपक्ष दोनों ने सरकार को घेरा

Updated at : 02 Jan 2026 9:21 PM (IST)
विज्ञापन
सत्ताधारी दल व विपक्ष दोनों ने सरकार को घेरा

सत्ताधारी दल व विपक्ष दोनों ने सरकार को घेरा

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गढ़वा जिले में शस्त्र लाइसेंस के आवंटन को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है. राज्य की सत्ताधारी गठबंधन और मुख्य विपक्षी दल भाजपा दोनों ने ही सरकार की मंशा पर सवाल खड़े कर दिये हैं. ताजा मामला झामुमो केंद्रीय कार्यसमिति के सदस्य ताहिर अंसारी को हथियार का लाइसेंस निर्गत किये जाने से जुड़ा है, जिसने गढ़वा की राजनीति में उबाल ला दिया है. सत्ताधारी दल के अंदर से ही उठी विरोध की आवाज इस मामले में सबसे पहले उंगली कांग्रेस ने उठायी है. कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सह पूर्व जिलाध्यक्ष मोहम्मद आशिक अंसारी ने झामुमो के केंद्रीय कार्यसमिति के सदस्य ताहिर अंसारी को लाइसेंस दिये जाने पर कड़ा ऐतराज जताया है. उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर जहां सुरक्षा की दरकार रखने वाले आम नागरिकों और व्यापारियों को लाइसेंस के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर विवादास्पद पृष्ठभूमि वाले लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है. हथियार लूटने वालों को मिल रहा लाइसेंस: भानु प्रताप इस विवाद में भवनाथपुर के पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही की इंट्री ने मामले ने तूल पकड़ लिया है. उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर तीखा तंज कसा है. भानु ने कहा कि गढ़वा से शुरू हुआ यह खेल अब भवनाथपुर विधानसभा तक पहुंच गया है. जो लोग पुलिस के हथियार लूटने जैसी घटनाओं में शामिल रहे हैं, उन्हें सरकार लाइसेंस बांट रही है. उन्होंने कहा कि रोजाना लूट और असुरक्षा का सामना कर रहे व्यापारियों को लाइसेंस नहीं मिल रहा, लेकिन वैसे लोगों को हथियार का लाइसेंस निर्गत किया जा रहा है, जो भय और आतंक के पर्याय रहे हैं. वाह हेमंत सोरेन जी! इस उपलब्धि के लिए तो आपको नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola