होली की रात बोलेरो गाड़ी में लगायी आग

Author Sanjay
Updated:
विज्ञापन
होली की रात बोलेरो गाड़ी में लगायी आग

होली की रात बोलेरो गाड़ी में लगायी आग

विज्ञापन

धुरकी. धुरकी थाना क्षेत्र के खाला गांव के सरिदाहा टोला के चंद्रदेव यादव ने धुरकी थाने में आवेदन देकर कहा है कि गुरुवार की रात दरवाजे पर खड़ी बोलेरो गाड़ी में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी है. इससे उनकी गाड़ी पूरी तरह से जल गयी. गाड़ी का टायर फटने की आवाज हुई, तो वे लोग घर से बाहर निकले, तो देखा कि दरवाजे पर खड़ी बोलेरो में आग लगी हुइ है. इसके बाद ग्रामीणों को उन्होंने इसकी सूचना दी. ग्रामीणों ने एकत्रित होकर पानी से आग बुझाने का प्रयास किया, तब तक गाड़ी जल चुकी थी. वाहन मालिक चंद्रदेव ने धुरकी थाने में आवेदन देकर गुहार लगायी है. थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अनुसंधान कर रही है शरारती तत्वों को बख्शा नहीं जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay

लेखक के बारे में

By Sanjay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola