आत्मनिर्भर बनें और स्वरोजगार से आर्थिक रूप से मजबूत हों : उपायुक्त

Updated:
विज्ञापन
आत्मनिर्भर बनें और स्वरोजगार से आर्थिक रूप से मजबूत हों : उपायुक्त

आत्मनिर्भर बनें और स्वरोजगार से आर्थिक रूप से मजबूत हों : उपायुक्त

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गढ़वा उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने भारतीय स्टेट बैंक द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) गढ़वा का दौरा कर सूक्ष्म उद्यमियों के लिए आयोजित उद्यमिता विकास कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण का पूरा लाभ उठाने तथा स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया. उपायुक्त ने विशेष रूप से महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनने पर जोर देते हुए कहा कि मजबूत और समृद्ध समाज के निर्माण के लिए लोगों का आर्थिक रूप से सशक्त होना जरूरी है. उन्होंने कहा कि जब लोग स्वरोजगार के माध्यम से अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करेंगे, तब गढ़वा जिला भी आर्थिक रूप से सशक्त बनेगा. महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में हरसंभव सहयोग देने का भी उन्होंने आश्वासन दिया. संस्था के निदेशक डॉ संजय कुमार ने उपायुक्त का स्वागत करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग से संस्था लगातार बेहतर कार्य कर रही है. उन्होंने बताया कि उपायुक्त हमेशा संस्था की जरूरतों के प्रति संवेदनशील रहते हैं. कार्यक्रम के बाद उपायुक्त ने संस्थान परिसर का भ्रमण किया और पौधरोपण भी किया.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola