पर्व के दौरान सोशल मीडिया से सावधान रहें
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Mar 2025 8:38 PM
पर्व के दौरान सोशल मीडिया से सावधान रहें
विशुनपुरा. थाना परिसर में होली महापर्व एवं रमजान को लेकर शांति समिति की वैठक अंचल अधिकारी सह बीडीओ राजेश कुमार की अध्यक्षता मे हुई. लोगों से भाईचारे के साथ पर्व मनाने का अपील की गयी. अंचल अधिकारी राजेश कुमार ने कहा की प्रशासन हर समय आपके साथ है. पर्व के दौरान सोशल मीडिया से सावधान रहने की जरूरत है. बिना सत्यापन किये कोई मैसेज वायरल करने से बचना है. किसी अफवाह की आशंका हो, तो पहले प्रशासन को जानकारी दें. उसकी सत्यता की जांच कर अविलंब कार्रवाई की जायेगी. पर्व के दौरान डीजे पर रोक है. थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह ने कहा कि यदि कोई सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करता है, तो इसकी जानकारी प्रशासन को दें. उस पर अविलंब कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि त्योहार में बच्चों को वाहन नही देना है. ताकि अप्रिय घटना रोकी जा सके. उपस्थित लोग : मौके पर विश्व हिंदू परिषद प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव, सांसद प्रतिनिधी पुलस्त्य शुक्ल, व्यवसायी संघ सह रौनियार समाज के प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाष गुप्ता, मुखिया ददन सिंह, प्रवीण यादव, एएसआइ संजय महतो, मनोज पांडेय, गौरीशंकर गुप्ता, नारायण शर्मा, कृष्णा विश्वकर्मा, जितेंद्र दीक्षित, लतीफ अंसारी, ऐनुल अंसारी, आलम बाबू, सुशील गुप्ता व भुवनेश्वर राम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










