प्रभार के भरोसे चल रहा है बड़गड़ प्रखंड कार्यालय का कामकाज

Updated at : 10 Mar 2025 8:55 PM (IST)
विज्ञापन
प्रभार के भरोसे चल रहा है बड़गड़ प्रखंड कार्यालय का कामकाज

प्रभार के भरोसे चल रहा है बड़गड़ प्रखंड कार्यालय का कामकाज

विज्ञापन

बड़गड़. गढ़वा जिले का सुदूरवर्ती बड़गड़ प्रखंड कार्यालय लंबे समय से प्रभार के भरोसे संचालित हो रहा है. इस कारण प्रखंड के लोगों के राशन, पेंशन, अबुआ आवास, पीएम आवास, पंचायतों से जुड़ी 15वें वित्त द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं, मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं सहित अन्य कार्य समय पर निष्पादित नहीं हो रहे हैं. लोगों को इन कार्यों के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है. इधर प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित कर्मी प्रभार का बोझ होने व व्यस्तता का हवाला देकर लोगों को टाल देते हैं. ऐसी शिकायत तब सामने आयी, जब 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष विश्राम बाखला सहित अन्य सदस्यों ने पिछले दिनों प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया. इसमें उन्होंने पाया कि प्रखंड कार्यालय में कर्मी प्रभार के दबाव में समय से कार्य नहीं कर पाते हैं. ज्यादातर कर्मी प्रखंड कार्यालय में नियमित रूप से नहीं बैठते. श्री बाखला ने बताया कि बड़गड़ प्रखंड कार्यालय में ज्यादातर पद प्रभार के भरोसे चल रहे हैं. यहां तक की पिछले लगभग चार माह से बीडीओ का भी पद प्रभार में ही चल रहा है. बड़गड़ प्रखंड कार्यालय में चार माह पहले बीडीओ अमीत कुमार पासवान के तबादले के बाद स्थायी रूप से बीडीओ का पदस्थापन सरकार ने नहीं किया है. वर्तमान में भंडरिया बीडीओ अमीत कुमार बड़गड प्रखंड के भी प्रभार में है. एक जन सेवक पर आधा दर्जन पदों का प्रभार बड़गड़ प्रखंड कार्यालय में कर्मियों का स्थायी पदस्थापन नहीं होने के कारण एक जन सेवक ऑरियल कच्छप के पास प्रखंड एवं पंचायत स्तर के आधा दर्जन महत्वपूर्ण पदों का प्रभार है. उनके पास पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, बड़गड़ एवं परसवार पंचायत के पंचायत सचिव का प्रभार है. इसके अलावा जैक द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा ड्यूटी भी इन्हें सौंपी गयी. ऐसे में आम लोगों का काम भला कैसे हो सकता है. प्रखंड सहायक करते हैं मनरेगा कंप्यूटर आपरेटर का कार्य प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित प्रखंड सहायक सुजीत कुमार एवं हिमांशु पंडित के भरोसे प्रखंड कार्यालय के सभी कार्य चल रहे है. दो प्रखंडों का प्रभार होने के कारण बीडीओ अमित कुमार नियमित रूप से बड़गड़ प्रखंड कार्यालय नही आ पाते. ऐसे में उक्त दोनों कर्मियों पर काम का दबाव बना रहता हैं. स्थित ऐसी है कि मनरेगा से जुड़े मजदूरों का डिमांड से लेकर मस्टर रोल भी निकालने का कार्य इन्हें ही करना पड़ता है. इस परिस्थिति में 20सूत्री कार्यान्वयन समिति के लोगों ने जन हित में प्रखंड कार्यालय में सभी पदों पर कर्मियों के स्थायी पदस्थापन की मांग की हैं. उपस्थित लोग : प्रखंड कार्यालय के निरीक्षण के दौरान 20 सूत्री अध्यक्ष विश्राम बाखला के अलावा उपाध्यक्ष राधेश्याम जयसवाल, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन मिंज, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सोमा टोप्पो, संतोष यादव, ऐनुल हक, शंकर यादव, कौशर आलम व सोनू पासवान उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola