झारोटेफ की मांगों को लेकर ध्यानाकर्षण रैली आज से

Author Sanjay
Updated:
विज्ञापन
झारोटेफ की मांगों को लेकर ध्यानाकर्षण रैली आज से

झारोटेफ की 11 सूत्री मांगों को लेकर ध्यानाकर्षण रैली आज से

विज्ञापन

गढ़वा. झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड इंप्लॉई फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत कुमार सिंह और प्रांतीय महासचिव उज्ज्वल कुमार तिवारी के संयुक्त आह्वान पर पांच चरणों में आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गयी है. झारोटेफ के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि झारोटेफ के बैनर तले राज्य के तमाम शिक्षकों, कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों की 11 सूत्री मांगों को लेकर पांच चरणों में आंदोलन होना है. इसकी दूसरी कड़ी में सरकार से इन मांगों को पूरा कराने को लेकर राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों में ध्यानाकर्षण रैली सह ज्ञापन कार्यक्रम चार, नौ, 11 एवं 23 अप्रैल को निर्धारित किया गया है. सुशील कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम झारोटेफ के बैनर तले आयोजित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इसके लिए आयोजित रैली से पूर्व निर्धारित स्थान पर सभी कर्मचारी एकत्र होंगे. यहां प्रखंड अध्यक्ष व सचिव सभी को आंदोलन की जानकारी देंगे. इसके बाद सभी कर्मचारी कतारबद्ध होकर प्रखंड मुख्यालय पहुंचेंगे. यहां अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपेंगे. उन्होंने कहा कि उनकी मुख्य मांगों में सेवानिवृति की आयु 60 वर्ष से 62 वर्ष करना व सभी राज्य कर्मियों को शिशु शिक्षण भत्ता प्रदान करना शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay

लेखक के बारे में

By Sanjay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola