ePaper

जनेवा में अर्टिगा कार में अगजनी, अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज

Updated at : 14 Dec 2025 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
जनेवा में अर्टिगा कार में अगजनी, अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज

जनेवा में अर्टिगा कार में अगजनी, अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज

विज्ञापन

प्रतिनिधि, भंडरिया भंडरिया थाना क्षेत्र के जनेवा लिलापत्थर गांव में शनिवार देर रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने एक घर के बाहर खड़ी अर्टिगा कार में आग लगा दी. इस घटना में वाहन का दाहिना हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. कार जितेंद्र प्रसाद गुप्ता की है. पीड़ित ने बताया कि शनिवार रात्रि उनके मोबाइल पर अचानक एक मैसेज आया. संदेह होने पर जब वे घर से बाहर निकले तो देखा कि उनकी अर्टिगा कार धू-धूकर जल रही है. जिसके बाद उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. पीड़ित के अनुसार, कार के टायर की ओर से आग लगायी गयी थी, जिससे वाहन का दाहिना हिस्सा पूरी तरह जल गया. घटना से गांव में दहशत का माहौल है. इस संबंध में वाहन मालिक ने भंडरिया थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है और पुलिस से घटना की गहन जांच कर दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola