लंबित मामलों का हर दिन रिव्यू करें थाना प्रभारी: एसपी

Updated:
विज्ञापन
लंबित मामलों का हर दिन रिव्यू करें थाना प्रभारी: एसपी

गढ़वा के नये एसपी ने पदभार ग्रहण करने के बाद की समीक्षा बैठक, दिये कई निर्देश

विज्ञापन

गढ़वा के नये एसपी ने पदभार ग्रहण करने के बाद की समीक्षा बैठक, दिये कई निर्देश प्रतिनिधि, गढ़वा नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने सोमवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय के सभागार कक्ष में जिले के पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. बैठक में अपराधियों पर नकेल कसने और लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन पर जोर दिया गया. कार्यप्रणाली में सुधार लाने के उद्देश्य से सभी थाना और ओपी प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे अपने स्तर पर लंबित मामलों की समीक्षा के लिए थाने के सभी अनुसंधानकर्ताओं के साथ प्रतिदिन बैठक करें. उन्होंने कहा कि अनुसंधान में तेजी लाने के लिए अब डिजिटल माध्यमों का उपयोग अनिवार्य है. सभी जांचकर्ताओं को ई-साक्ष्य पोर्टल पर कांडों की इंट्री ससमय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. बैठक के दौरान एसपी ने सुरक्षा और सामाजिक न्याय से जुड़े गंभीर मुद्दों पर चर्चा की. न्यायिक हिरासत से बाहर आये सभी नक्सलियों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखने और उनकी वर्तमान स्थिति की नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया. एसपी आशुतोष शेखर ने साइबर पुलिस पोर्टल, पीजी पोर्टल और जेओएफएस जैसे तकनीकी प्लेटफॉर्म्स पर प्राप्त शिकायतों के निष्पादन में तीव्रता लाने का निर्देश दिया. उन्होंने एनडीपीएस आर्म्स एक्ट और चोरी-लूट जैसे गंभीर मामलों में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने को कहा. पॉक्सो एक्ट संबंधित मामलों का समयबद्ध तरीके निष्पादन करें एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को पॉक्सो एक्ट से संबंधित लंबित मामलों का विधिवत और समयबद्ध निवारण करने का निर्देश दिया. साथ ही अनुसूचित जाति/जनजाति से जुड़े कांडों के अनुसंधान में विशेष संवेदनशीलता बरतने को कहा. सड़क सुरक्षा और संदिग्ध गतिविधियों को रोकने के लिए जिले में नियमित अंतराल पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया. ………… कोट पुलिस का मुख्य उद्देश्य जनता में सुरक्षा का भाव पैदा करना और अपराधियों में कानून का खौफ बनाये रखना है. सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्र की समस्याओं पर पैनी नजर रखें और लंबित मामलों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर करें. आशुतोष शेखर, पुलिस अधीक्षक, गढ़वा इन बिंदुओं पर रहा मुख्य फोकस:

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola