सावन में गूंजी जुड़वां बच्चों की किलकारी, रखें भोलेनाथ से जुड़े ये खूबसूरत नाम

Updated:
विज्ञापन
Sawan Twin Baby Names, AI Image

Sawan Twin Baby Names, AI Image

सावन में जन्मे जुड़वां बच्चों के लिए भगवान शिव और माता पार्वती से जुड़े सुंदर, यूनिक और अर्थपूर्ण नामों की लिस्ट देखें.

विज्ञापन

Sawan Special Twin Baby Names: सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति और आस्था का पावन समय माना जाता है. इस महीने अगर आपके घर जुड़वां बच्चों की किलकारी गूंजी है, तो यह परिवार के लिए बेहद खास पल है. माता-पिता अपने बच्चों के लिए ऐसे नाम चुनना चाहते हैं, जो सुनने में सुंदर होने के साथ-साथ अच्छे अर्थ भी रखते हों.

मान्यता है कि सावन में जन्म लेने वाले बच्चों पर भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की विशेष कृपा बनी रहती है. ऐसे में आप अपने नन्हे-मुन्नों के लिए शिव और शक्ति से प्रेरित नाम चुन सकते हैं. यहां जुड़वां बेटियों, जुड़वां बेटों और बेटा-बेटी की जोड़ी के लिए कुछ खास नाम दिए गए हैं.

जुड़वां बेटियों के लिए सावन स्पेशल नाम

Twin Baby Girls, PC- Social Media
Twin Baby Girls, PC- Social Media
नाम की जोड़ीअर्थ
गौरी – शिवानीमाता पार्वती के पवित्र नाम
इशिता – ईशानीसर्वशक्तिमान – माता पार्वती
रुद्राणी – शर्वाणीभगवान शिव की शक्ति – देवी दुर्गा
आद्या – अनन्याप्रथम शक्ति – अद्वितीय
सान्वी – तान्वीमाता लक्ष्मी – कोमल और सुंदर
उमा – सतीमाता पार्वती के दो प्रसिद्ध रूप
भव्या – दिव्याअलौकिक – दिव्य और पवित्र
सौम्या – मान्याशांत स्वभाव – आदरणीय
दृष्टि – सृष्टिनजरिया – संपूर्ण संसार
नव्या – काव्यानया और आधुनिक – कविता या कला

जुड़वां बेटों के लिए सावन स्पेशल नाम

Twin Baby Boy, PC- Social Media
Twin Baby Boy, PC- Social Media
नाम की जोड़ीअर्थ
शिव – रुद्रभगवान शिव के नाम
अथर्व – ईशानवेदों से जुड़ा नाम – शिव का नाम
अयांश – शिवांशईश्वर का अंश – शिव का अंश
प्रणव – ओंकारओम का प्रतीक – पवित्र ध्वनि
कार्तिकेय – गणेशभगवान शिव के दोनों पुत्रों के नाम
ध्रुव – श्लोकअटल और स्थिर – पवित्र मंत्र
ओजस – भव्यऊर्जा और तेज – दिव्य रूप
आरव – अर्णवशांत स्वभाव – विशाल समुद्र
कैलाश – महादेवशिव जी का निवास – देवों के देव
सोम – हरेशचंद्रमा – भगवान शिव का नाम

बेटा-बेटी की जोड़ी के लिए सावन स्पेशल नाम

Twin Baby Boy Girl, PC- Social Media
Twin Baby Boy Girl, PC- Social Media
नाम की जोड़ीअर्थ
आरव – आर्याशांत स्वभाव – श्रेष्ठ
विवान – नव्याजीवन से भरपूर – नया और आधुनिक
शिवांश – शिवानीशिव का अंश – शिव की शक्ति
ओजस – ओजस्वीऊर्जा और तेज से भरपूर
इशान – ईशानीभगवान शिव का नाम – माता पार्वती का नाम
रुद्र – रुद्राणीशिव का स्वरूप – शिव की शक्ति
अयान – अन्वीईश्वर का उपहार – देवी का नाम
विहान – काव्यानई सुबह – सुंदर रचना
आरुष – अदितिसूर्य की पहली किरण – देवमाता
नील – गौरीशिव का नाम – माता पार्वती का नाम

यह भी पढ़ें: बेटे के लिए ढूंढ रहे हैं शॉर्ट, मॉडर्न और स्टाइलिश नाम? यहां मिलेंगे 30 सबसे खूबसूरत ऑप्शन


विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola