प्रेमिका ने पति के साथ मिलकर की प्रेमी की हत्या, तीन माह बाद कुएं से शव बरामद

Updated:
विज्ञापन
प्रेमिका ने पति के साथ मिलकर की प्रेमी की हत्या, तीन माह बाद कुएं से शव बरामद

बीते सात जनवरी से लापता था मृतक, चेन्नई से बुलाकर की गयी थी हत्या

विज्ञापन

बीते सात जनवरी से लापता था मृतक, चेन्नई से बुलाकर की गयी थी हत्या प्रतिनिधि, रंका (गढ़वा) रंका थाना क्षेत्र के रबदा-खुरा गांव में स्थित एक कुएं से पुलिस ने सोमवार को तीन महीने से लापता युवक रितेश कुमार रवि (24 वर्ष) का शव बरामद किया है. रितेश कंचनपुर निवासी कृष्णा राम का पुत्र था. थाना प्रभारी रवि कुमार केसरी ने बताया कि यह वारदात प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है. पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक की प्रेमिका प्रियंका देवी, उसके पति धनंजय उरांव, छोटू उरांव और नेपाली उरांव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल लिया है. पुलिस की पूछताछ में प्रियंका देवी ने बताया रितेश के साथ उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिसकी जानकारी उसके पति धनंजय को हो गयी थी. इसके बाद धनंजय ने रितेश को रास्ते से हटाने की साजिश रची. रितेश चेन्नई में मजदूरी करने गया था. धनंजय के दबाव में प्रियंका ने योजना के तहत रितेश को फोन कर चेन्नई से बुलाया. सात जनवरी 2026 की रात जब रितेश वहां पहुंचा, तो धनंजय ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर हथौड़े से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी. हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने शव को बोरे में डालकर घर से एक किलोमीटर दूर एक पक्के कुएं फेंक दिया. आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि हत्या के बाद उनलोगों ने रितेश के हाथ-पैर तोड़कर बोरे में पत्थर बांधकर उसे कुएं में फेंका था, ताकि शव पानी के ऊपर न आ सके. साथ ही आरोपियों ने रितेश और प्रियंका के मोबाइल को भी पत्थर से कूचकर पास के तालाब में फेंक दिया था. रितेश के परिजनों ने उसका मोबाइल स्विच ऑफ होने पर ठेकेदार और एक साथी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी. तकनीकी जांच के आधार पर हुआ खुलासा पुलिस ने जब तकनीकी जांच शुरू की और मोबाइल नंबर ट्रेस किया, तो प्रियंका देवी शक हुआ. हिरासत में लिए जाने के बाद प्रियंका ने पूछताछ में मामले का खुलासा कर दिया. प्रियंका की निशानदेही पर अन्य तीन आरोपियों को पकड़ा गया. रविवार रात पुलिस ने कुएं का पानी पंप से निकलवाकर शव को कुएं से बाहर निकाल लिया है. इधर, शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola