ढ़वा में पार्किंग, कोल्ड स्टोरेज व सुरक्षा के हो पुख्ता इंतजाम

प्रभात खबर संवाद कार्यक्रम में गढ़व चेंबर ऑफ कॉमर्स के व्यवसायियों ने रखीं अपनी-अपनी समस्याएं
प्रभात खबर संवाद कार्यक्रम में गढ़व चेंबर ऑफ कॉमर्स के व्यवसायियों ने रखीं अपनी-अपनी समस्याएं जितेंद्र सिंह, गढ़वा गढ़वा शहर के आदर्श होटल सभागार में शनिवार को प्रभात खबर ने गढ़वा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम का विषय था व्यवसायियों की समस्या और शासन-प्रशासन से अपेक्षा था. संवाद के दौरान व्यापारियों ने कहा कि शहर में बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी है. पार्किंग की व्यवस्था, सार्वजनिक शौचालय, फुटकर विक्रेताओं का संरक्षण, पारदर्शी दुकान आवंटन, कोल्ड स्टोरेज और रिंग रोड निर्माण की तत्काल जरूरत बतायी गयी. व्यापारियों ने कहा कि भयमुक्त वातावरण और सुरक्षा की गारंटी मिलने से न केवल कारोबार मजबूत होगा बल्कि निवेश की संभावनाएं भी बढ़ेंगी. बाजार क्षेत्र में लगातार जाम की समस्या और महिला-पुरुषों के लिए यूरिनल की व्यवस्था नहीं होने पर भी चिंता जतायी गयी. छोटे दुकानदारों को विस्थापित करने के बजाय उनके लिए समुचित समाधान निकालने की मांग रखी गयी. नगर परिषद द्वारा निर्मित दुकानों को बेरोजगार युवाओं को देने की बात भी उठी. व्यापारियों ने कहा कि अपराध नियंत्रण और सुचारु व्यापार के लिए शहर के विभिन्न हिस्सों में पुलिस चौकियां स्थापित की जानी चाहिए. वक्ताओं ने प्रशासन से आग्रह किया कि इन समस्याओं को प्राथमिकता से हल किया जाये, ताकि गढ़वा का व्यापारिक वातावरण और मजबूत हो सके. कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ व्यवसायी नंद कुमार गुप्ता ने किया. अधिक ब्याज व जटिल प्रक्रियाओं से परेशानी : अलखनाथ पांडेय गढ़वा चेंबर के संरक्षक अलखनाथ पांडेय ने कहा कि शहर के पास बने बाईपास का बाजार पर गहरा असर पड़ा है. साथ ही ऑनलाइन कारोबार ने भी छोटे दुकानदारों को भारी नुकसान पहुंचाया है. बैंकिंग व्यवस्था में व्यवसायियों को अधिक ब्याज और जटिल प्रक्रियाओं का सामना करना पड़ रहा है, जिससे छोटे व्यापारियों को काफी परेशानी होती है. कृषि बाजार को व्यवस्थित करने से रोजगार के नये अवसर खुलेंगे और व्यापार का दायरा भी बढ़ेगा. व्यवसायियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जरूरत : बबलू पटवा गढ़वा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष बबलू पटवा ने कहा शासन-प्रशासन को व्यवसायियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जरूरत है. इससे वातावरण भय मुक्त होगा और विकास भी होगा. बाजार में बुनियादी सुविधा बहाल होनी चहिए. सिर्फ टैक्स वसूलने से शहर सुंदर व सुव्यवसथित नहीं होगा. इसके लिए सक्रिय होकर नगर प्रशासन को काम करना होगा. साथ ही व्यवसायियों और प्रशासन के बीच निरंतर संवाद होना चाहिए. व्यवसायियों के मन में असुरक्षा की बढ़ रही भावना : डॉ मुरली गुप्ता वरिष्ठ व्यवसायी व रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ मुरली प्रसाद गुप्ता ने कहा कि व्यवसायियों के लिए सुरक्षा का मसला सबसे अहम है. एक बार फिर गढ़वा शहर का माहौल खराब हो रहा है. इससे व्यवसायियों के मन में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है. ऐसे में पुलिस प्रशासन को कार्रवाई कर व्यवसायियों के मन में विश्वास और सुरक्षा की भावना पैदा करनी चाहिए. शहर में व्यवसाय के विकास की असीम संभावना है. इसके लिए प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की जरूरत है. फुटकर विक्रेताओं को स्थायी विकल्प चाहिए : कंचन साहू गढ़वा चेंबर के वरिष्ट सदस्य कंचन साहू ने कहा कि व्यवसायियों को तीन वार्ग में बांटकर उनकी समस्या के सामाधान के लिए प्रशासन को पहल करनी चाहिए. थोक, खुदरा व फुटपाथ व्यवसाय करनेवालों की समस्या अलग अलग है. साथ ही प्रशासन को फुटकर विक्रेताओं के लिए स्थायी व्यवस्था करने की जरूरत है. संवाद के माध्यम से प्रभात खबर ने व्यवसायियों को सशक्त मंच उपलब्ध कराया है. इससे व्ययवासियों की आवाज शासन प्रशासन तक पहुंचेगी. गढ़वा में कोल्ड स्टोरेज की सख्त जरूरत : डॉ पतंजलि केसरी युवा समाजसेवी व चिकित्सक डॉ पतंजलि केसरी ने कहा कि गढ़वा ब्रिटिश जमाने का शहर है. गढ़वा तीन राज्यों की सीमाओं से लगे होने के कारण व्यापारिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, लेकिन अफसोस है कि आजादी के बाद से जिले का उद्योगिक विकास नहीं हो सका. गढ़वा में कोल्ड-स्टोरेज की जरूरत है, जिससे किसानों को लाभ होगा. साथ ही गढ़वा में मेडिकल कॉलेज की स्थापना करने की जरूरत है सुरक्षा के साथ सौदर्यीकरण पर भी हो फोकस : ज्योति प्रकाश गढ़वा चेंबर के वरिष्ठ सदस्य ज्योति प्रकाश केसरी ने कहा कि गढ़वा में सुरक्षा के साथ-साथ शहर के सौदर्यीकरण पर भी ध्यान देने की जरूरत है. रामबांध तलाब को विकसित करने की जरूरत है. नगर परिषद को इस पर ध्यान देकर कार्ययोजना तैयार करें, इससे शहर में बेहतर वातावरण कायम होगा. गढ़वा शहर पुराने शहरों में से एक है, यदि इस लिहाज से देखें तो अब तक इसका अपेक्षित विकास नहीं हुआ है. सामूहिक प्रयास से ही गढ़वा शहर की तसवीर बदलेगी. दुकान आवंटन में बरती जाये पारदर्शिता : राज कुमार गढ़वा चेंबर के राज कुमार सोनी ने कहा कि नगर परिषद द्वारा शहर में दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है. यह व्यवसायिक विकास के लिए बेहतर है. लेकिन जरूरतमंद व्यवसायियों को इसका लाभ मिले, इसके लिए पारदर्शी प्रक्रिया जरूरी है. व्यवसायियों को इसकी जानकारी मिले. आवंटन गुपचुप तरीके से न हो इसे सुनिश्चित करने की जरूरत है. शहर के विकास के लिए सबको मिलकर काम करना होगा. शहर में रिंग-रोड की अहमियत : विनोद जायसवाल विनोद जायसवाल ने कहा कि गढ़वा की भौगोलिक स्थिति (तीन राज्यों की सीमाओं से जुड़ा होना) इसे व्यापारिक दृष्टि से विशेष बनाती है. शहर को जाम से मुक्त बनाने के लिए रिंग-रोड की जरूरत है. इससे आवागमन आसान होगा और व्यापारियों को माल ढुलाई व अन्य समस्याओं में दिक्कत नहीं होगी. साथ ही नगर परिषद द्वारा बनायी जा रही दुकानों के आवंटन में बेरोजगारों व जरूरतमंदों को प्राथमिकता देने की जरूरत है. बिना भेदभाव के हर इलाके की सफाई : आदित्य प्रकाश आदित्य प्रकाश केशरी ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के सोनपुरवा में सफाई में असमानता देखी जाती है. नगर परिषद उस क्षेत्र की नियमित सफाई नहीं कराता, जिससे सड़क पर गंदगी पसरी रही है और इससे व्यवसाय भी प्रभावित होता है. उन्होंने क्षेत्रीय सफाई व्यवस्था को नियमित करने की मांग की. व्यापार को बढ़ावा सक्रिया पहल की जरूरत : राकेश पाल वरिष्ठ व्यवसायी व समाजसेवी राकेश पाल ने कहा कि किसी भी शहर के विकास में व्यापार का बड़ा योगदान होता है. गढ़वा में व्यापार को बढ़ावा देने के लिए सरकार और जिला प्रशासन को सक्रिय कदम उठाने की जरूरत है, ताकि बेरोजगार युवाओं को अवसर मिले. इससे जिले की समृद्धि बढ़ेगी. संवाद से ही विकास का मार्ग प्रशस्त होता है. प्रभात खबर ने संवाद का आयोजन कर बेहतर माहौल बनाने का सफल और कारगर प्रयास किया है. ईमानदार पहल की है जरूरत : नंद कुमार गुप्ता चेंबर के संरक्षक नंद कुमार गुप्ता ने कहा कि समस्याओं के निदान की दिशा में ईमानदार पहल जरूरी है. केवल कहने से स्थिति नहीं बदलेगी. शासन प्रशासन के स्तर से ठोस पहल की अपेक्षा रहती है. अफसोस है उसके अनुरूप काम नहीं हो पाता. गढ़वा में व्यवसाय का विकास समेकित प्रयास से ही संभव है. व्यवसायियों के साथ शासन प्रशासन को भी गंभीर होकर पहल करना होगा. संवाद में उठाये गये प्रमुख मुद्दे गढ़वा शहर में हो पार्किग की व्यवस्था बाजार क्षेत्र में शौचालय निर्माण की मांग शहर में चार सथानों पर बने ट्रैफिक बूथ बाजार क्षेत्र में बढ़े पुलिस की गश्त गढ़वा में उद्योगिक विकास हो कृषि उद्योग के विकास पर भी हो काम कोल्ड स्टारेज की हो व्यवस्था सरकारी स्तर पर गढ़वा जिले में खुले मेडिकल कॉलेज
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




