ePaper

सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई : एसडीओ

Updated at : 19 Sep 2025 9:22 PM (IST)
विज्ञापन
सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई : एसडीओ

सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई : एसडीओ

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गढ़वा शहर के गोविंद हाई स्कूल मैदान स्थित नीलांबर-पीतांबर बहुउद्देशीय भवन में शुक्रवार को दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता एसडीओ संजय कुमार पांडेय ने की. मौके पर एसडीपीओ नीरज कुमार, सीओ सफी आलम, बीडीओ नरेंद्र नारायण, थाना प्रभारी सुनील तिवारी आदि मौजूद थे. बैठक में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गयी. एसडीओ ने कहा कि गढ़वा में शुरू से ही सभी धर्मों के त्योहार सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाये जाते रहे हैं. इस बार भी लोगों से उम्मीद है कि परंपरा को कायम रखते हुए त्योहार शांति और भाईचारे के साथ मनाया जायेगा. उन्होंने सभी पूजा समितियों को सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करने का निर्देश दिया. एसडीओ ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा. लोगों से अपील की गयी कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को दें. बैठक में भाजपा नेता अलखनाथ पांडे, समाजसेवी डॉ यासीन अंसारी, अनिता दत्त, मुखिया शरीफ अंसारी, श्रीकांत दुबे, मुखिया नारद तिवारी,चेंबर अध्यक्ष बबलू पटवा, समाजसेवी विनोद प्रसाद उर्फ करीमन, मुजीब रहमान, सुखबीर पाल, विनोद जायसवाल, अरविंद पटवा, अवधेश कुशवाहा, राजेश चौबे, अमित कश्यप सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola