रंका में बद्रीनाथ धाम मंदिर के प्रारूप का बन रहा है पूजा पंडाल

मुख्य बाजार स्थित दुर्मा मंडप में 77 वर्षों से हो रहा दुर्गोत्सव का आयोजन
मुख्य बाजार स्थित दुर्मा मंडप में 77 वर्षों से हो रहा दुर्गोत्सव का आयोजन नंद कुमार, रंका रंका अनुमंडल मुख्यालय के मुख्य बाजार स्थित दुर्गा मंडप में पिछले 77 वर्षों से भव्य दुर्गोत्सव का आयोजन हो रहा है. इस बार भी धूमधाम से दुर्गा पूजा मनाने की तैयारी की जा रही है. मां काली युवा संघ दुर्गा पूजा समिति इस बार प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम मंदिर के प्रारूप का पंडाल तैयार रही है. पंडाल को भव्य सजावट के साथ सुसज्जित किया जा रहा है. आधुनिक ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाये जा रहे हैं. बता दे कि दुर्गा मंडप पर पूजा की शुरुआत 77 वर्ष पहले रंका गढ़ के गोरक्षण प्रसाद सिंह उर्फ विजय सिंह, स्व लखन प्रसाद साहू, स्व विजय साहू, स्व गौरीशंकर सिंह, घनश्याम झा, दिलीप कुमार सिंह, अरुण तिवारी और राजकिशोर चौधरी ने की थी. स्थापना काल के सदस्य गोरक्षण प्रसाद सिंह के अनुसार, प्रारंभ में मुख्य बाजार प्रांगण में झोपड़ी बनाकर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाती थी. मूर्तिकार उस समय भी बंगाल से आते थे और यह परंपरा आज भी कायम है. 1992 में समिति का हुआ गठन वर्ष 1992 में ‘मां काली युवा संघ दुर्गा पूजा समिति’ का गठन हुआ. समिति के नेतृत्व में पूजा आयोजन को नयी दिशा मिली. समिति की वर्तमान टीम में अध्यक्ष रंजीत कुमार जायसवाल के साथ बैकुंठ कुमार, मोहित कुमार चौधरी, सोनू मद्धेशिया, राजन गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, रानू राज, कमल सिंह और अमरेन्द्र कुमार शामिल हैं, जो पूजा को सफल बनाने में जुटे हुए हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




