निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल से गिरकर महिला मजदूर की मौत

Updated:
विज्ञापन
निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल से गिरकर महिला मजदूर की मौत

थाना मुख्यालय के पास जारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के पास का मामला

विज्ञापन

थाना मुख्यालय के पास जारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के पास का मामला प्रतिनिधि, चिनियां थाना मुख्यालय स्थित झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के पीछे बुधवार को एक निर्माणाधीन मकान से गिरकर मजदूर की मौत हो गयी. मृतक की पहचान स्व मनोज सिंह की पत्नी राजपति कुंवर के रूप में हुई है. मृतका बेहद गरीब परिवार से थी और मजदूरी कर अपने चार बच्चों का पेट पाल रही थी. मृतका के सहकर्मी मजदूर अवधेश कुमार रवि और उदय कोरवा ने बताया कि राजपति देवी तीसरी मंजिल पर छत ढलाई की तैयारी कर रही थी. वे सेंटरिंग के प्लाई में टेप लगा रही थी, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया. वह लिफ्टिंग के लिए छोड़े गये गैप से सीधे नीचे पक्की जमीन पर जा गिरी. जमीन पर गिरते ही वह लहूलुहान होकर अचेत हो गयी. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और मजदूरों ने उसे चिनियां के एक निजी क्लीनिक पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमित कुमार, एएसआइ राधेश्याम कुमार और बबन टुडू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. इधर, घटना को लेकर ग्रामीण व मजदूर आक्रोशित हैं. इस बीच मानवीय पहल करते हुए भवन मालिक नसरुद्दीन अंसारी ने मृतका के बच्चों को दाह-संस्कार और तत्कालिक सहायता के रूप में दो लाख रुपये का मुआवजा दिया है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola