घर में नकदी सहित सामान की चोरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Jun 2017 9:03 AM (IST)
विज्ञापन

खरौंधी : प्रखंड के चन्दनी पंचायत के कुशवादामर टोला निवासी विश्वनाथ राम के घर में विगत रात्रि में चोरी हो गया. जिसमें 10 हजार नकद सहित लगभग दो लाख रुपये का जेवरात चोर उड़ा ले गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्वनाथ राम विगत कई दिनों से घर के बाहर थे घर में ताला लगा हुआ […]
विज्ञापन
खरौंधी : प्रखंड के चन्दनी पंचायत के कुशवादामर टोला निवासी विश्वनाथ राम के घर में विगत रात्रि में चोरी हो गया. जिसमें 10 हजार नकद सहित लगभग दो लाख रुपये का जेवरात चोर उड़ा ले गये.
प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्वनाथ राम विगत कई दिनों से घर के बाहर थे घर में ताला लगा हुआ था. चोर ने पहले सेंध लगाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर चोर बाहर से लगे ताला को पहले तोड़ा कर घर में घुसकर तीन और ताला तोड़ाकर बड़ा बक्सा व बैग घर से बाहर ले गये. खेत में जिसका ताला तोड़ कर नकद व जेवरात गये व सभी अन्य सामान घर के कुछ दूरी पर छोड़ कर भाग गये.
इधर जानकारी के अनुसार विश्वनाथ राम से पहले भी लोगों द्वारा 1लाख 30हजार रुपये बैंक ले जाकर हड़प लिया गया था. विश्वनाथ राम ने बताया की जमीन समतली करण के नाम पर ले लिया गया. लेकिन मेरा जमीन समतली करण नहीं किया गया. ग्रामीणों ने बताया कि विश्वनाथ राम मंद बुद्धि के हैं व इनका पुत्र बाहर में रहकर काम करता हैं विश्वनाथ राम को अकेले जानकर इनके साथ ठगी किया गया व घर में चोरी भी किया गया.
घटना के जानकारी पा कर दल बल के साथ स्थल पर सघन जांच कर सामान को बरामद किया थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि चोरी को लेकर पूछताछ चल रहा है. बहुत जल्द ही चोरी व ठगी की घटना में सम्मलित लोगों को पकड़ लिया जायेगा. उन्होंने कहा कि इस घटना में स्थानीय लोगों का भी हाथ होने की अाशंका है, जिसे भी जल्द ही उजागर कर दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




