सिस्टम अपडेट के नाम पर युवक के खाते से उठाये 95 हजार रुपये

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 07 Jun 2026 9:43 PM

विज्ञापन

सिस्टम अपडेट के नाम पर युवक के खाते से उठाये 95 हजार रुपये

विज्ञापन

प्रतिनिधि, रमना प्रखंड मुख्यालय निवासी बच्चन राम के पुत्र विवेक कुमार साइबर ठगी का शिकार हो गये हैं. उनके बैंक के खाते से साइबर अपराधियों ने 95 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली. जानकारी के अनुसार विवेक कुमार का इंडसइंड बैंक में खाता है. उन्होंने बताया कि चार जून 2026 शाम साढ़े चार बजे उनके मोबाइल फोन पर सिस्टम अपडेट करने से संबंधित एक ऑपशन दिखा. सामान्य प्रक्रिया समझकर उन्होंने उस ऑपशन पर क्लिक कर दिया. इसके लगभग दस मिनट बाद उनके मोबाइल पर खाते से 95 हजार रुपये कटने का मैसेज आया. अचानक इतनी बड़ी राशि कटने का संदेश मिलने पर उनके होश उड़ गये. विवेक कुमार ने तत्काल अपने बैंक से खाते की जानकारी प्राप्त की. बैंक से जांच कराने पर पता चला कि उनके खाते से राशि केरल स्थित खाता संख्या 007094846751 में ट्रांसफर कर दी गयी है, जिसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ. पीड़ित ने बताया कि उन्होंने किसी अज्ञात व्यक्ति को ओटीपी, बैंक खाता विवरण या अन्य गोपनीय जानकारी साझा नहीं की थी. इसके बावजूद उनके खाते से राशि की निकासी होना चिंता का विषय है. उन्होंने संबंधित बैंक प्रबंधन, साइबर थाना व प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है. मामले को लेकर पीड़ित ने संबंधित विभागों को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola