ePaper

आकलन से जांच परीक्षा में 942 नवसाक्षर हुए शामिल

Updated at : 21 Sep 2025 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
आकलन से जांच परीक्षा में 942 नवसाक्षर हुए शामिल

आकलन से जांच परीक्षा में 942 नवसाक्षर हुए शामिल

विज्ञापन

भवनाथपुर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से रविवार को प्रखंड के सभी नव पंचायतों में नवसाक्षरों के लिए बुनियादी सह-आकलन जांच परीक्षा का आयोजन किया गया. प्रखंड समन्वयक सह केआरपी अरविंद कुमार तिवारी ने बताया कि इस परीक्षा में कुल 942 नवसाक्षर शामिल हुए, जिनमें 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल थे. परीक्षा का उद्देश्य नवसाक्षरों के शिक्षा स्तर का आंकलन करना और उनके ज्ञान को सुदृढ़ करना था. प्रत्येक पंचायत में एक विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया था, जिसका संचालन संबंधित प्रधानाध्यापक ने केंद्राधीक्षक के रूप में किया. प्रत्येक केंद्र पर दो पर्यवेक्षक शिक्षकों ने भी परीक्षा की सफलता में योगदान दिया. परीक्षा में बिरसानगर, मकरी और बरवारी के विंध्याचल यादव (72 वर्ष) और रामेश्वर यादव (64 वर्ष) सहित वरिष्ठ नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया. प्रखंड में कुल 9 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिनमें सभी मिलाकर 992 नवसाक्षर शामिल हुए. परीक्षा का संचालन प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सह सचिव विजय पांडेय, बीपीओ रविंद्र कुमार मेहता, सभी सीआरपी एवं प्रखंड समन्वयक केआरपी अरविंद कुमार तिवारी की देखरेख में किया गया. परीक्षा के माध्यम से नवसाक्षर आगे उच्चतर शिक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा सकेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola