हत्या मामले में पांच गिरफ्तार

Published at :03 Oct 2016 8:16 AM (IST)
विज्ञापन
हत्या मामले में पांच गिरफ्तार

धुरकी : धुरकी थाना क्षेत्र के परासपानी गांव निवासी कमला कुंवर की पिछले दिनों हुई हत्या का पुलिस ने उदभेदन करते हुए पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया़ विदित हो कि 25 सितंबर की शाम कमला कुंवर अपनी बेटी के घर चपकली जाने के लिए घर से निकली थी़ लेकिन गिरफ्तार […]

विज्ञापन
धुरकी : धुरकी थाना क्षेत्र के परासपानी गांव निवासी कमला कुंवर की पिछले दिनों हुई हत्या का पुलिस ने उदभेदन करते हुए पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया़ विदित हो कि 25 सितंबर की शाम कमला कुंवर अपनी बेटी के घर चपकली जाने के लिए घर से निकली थी़
लेकिन गिरफ्तार पांचों अपराधियों ने उसे अंबाखोरया के दुसियानी जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया़ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी़ पुलिस ने 27 सितंबर को शव कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण कराया था़ घटना के मुख्य अभियुक्त कामेश्वर प्रजापति ने पुलिस को अपने बयान में बताया है कि मृतका के साथ वर्ष 2010 से उसका संबंध था़ इसके कारण उसने शादी नहीं की थी़
शादी करने के ख्याल से उसे रास्ते से हटाना जरूरी था़ इसके लिए उसने अंबाखोरया के सुमंत राम व लाल मोहन पासवान तथा परासपानी गांव के सुरेश कोरवा व ईश्वर यादव के साथ मिल कर पांचों ने दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी़ थाना प्रभारी विमल किंडो ने बताया कि मृतका के पति विश्वनाथ कोरवा की पहले ही मौत हो चुकी थी़ पुलिस ने सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के बाद मंडल कारा गढ़वा भेज दिया है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola