जिला प्रशासन ने शुरू की वन पट्टा वितरण प्रक्रिया

Updated:
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने शुरू की वन पट्टा वितरण प्रक्रिया

जिला प्रशासन ने शुरू की वन पट्टा वितरण प्रक्रिया

विज्ञापन

भवनाथपुर. जिला परिषद सदस्य रंजनी कुमारी की पहल पर भवनाथपुर जिले में वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत ग्रामसभा के माध्यम से व्यक्तिगत और सामुदायिक वन पट्टा वितरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. रंजनी कुमारी ने उपायुक्त को पत्र लिखकर जिले के सभी अंचलों में ग्राम स्तर पर सभाएं आयोजित कर योग्य लाभुकों को वन पट्टा उपलब्ध कराने की मांग की थी. उन्होंने बताया कि खेल मैदान, सड़क, धार्मिक स्थल और अन्य सामुदायिक स्थानों को सामुदायिक वन पट्टा नहीं मिलने के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं. उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला कल्याण पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिये. इसके बाद जिला कल्याण पदाधिकारी ने सभी अंचल अधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देश दिये कि वन अधिकार अधिनियम 2006 के अनुसार ग्राम सभाएं आयोजित कर व्यक्तिगत और सामुदायिक दावों के अभिलेख तैयार किये जायें और अनुमंडल पदाधिकारी को उपलब्ध कराये जायें.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola