दुबई से महंगे गिफ्ट का झांसा देकर 65 लाख की साइबर ठगी, इंस्टाग्राम के मुंहबोले भाई ने डांस टीचर को लगाया चूना

65 लाख की साइबर ठगी (AI)
UP News: लखनऊ की एक डांस टीचर को इंस्टाग्राम पर बने मुंहबोले भाई ने दुबई से महंगे गिफ्ट भेजने का झांसा देकर अपने और अपने पति के साथ करीब 65 लाख रुपये की साइबर ठगी की. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
UP News: लखनऊ में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक डांस टीचर को इंस्टाग्राम पर बने मुंहबोले भाई ने पहले भावनात्मक रिश्ते में बांधा और फिर दुबई से महंगे गिफ्ट भेजने का झांसा देकर उनसे और उनके पति से करीब 65 लाख रुपये ठग लिए. पीड़िता की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है.
इंस्टाग्राम से शुरू हुई पहचान, भरोसे का उठाया फायदा
अशरफाबाद निवासी डांस टीचर बिंदिया रस्तोगी ने बताया कि सितंबर 2025 में उनकी इंस्टाग्राम पर तन्मय त्यागी नाम के युवक से बातचीत शुरू हुई. कुछ समय बाद उसने खुद को अनाथ बताकर उन्हें मुंहबोली बहन बना लिया. दोनों के बीच व्हाट्सएप पर लगातार बातचीत होने लगी और इसी भरोसे का फायदा उठाकर आरोपी ने उन्हें अपने जाल में फंसा लिया.
दुबई से गिफ्ट भेजने का बहाना बनाकर ऐंठे लाखों रुपये
आरोपी ने पीड़िता को दुबई से महंगे उपहार भेजने की बात कही. इसके बाद खुद को कूरियर कंपनी का अधिकारी बताने वाले व्यक्ति ने फोन कर पार्सल कस्टम में फंसने का दावा किया और उसे छुड़ाने के नाम पर अलग-अलग शुल्क मांगने शुरू कर दिए. तन्मय ने भी फोन पर रुपये वापस करने का भरोसा दिलाया, जिसके बाद बिंदिया और बाद में उनके पति ने भी कई बार अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कर दी.
65 लाख की ठगी के बाद साइबर थाने पहुंचा मामला
सितंबर 2025 से जुलाई 2026 के बीच दंपती ने करीब 65 लाख रुपये ठगों के खातों में भेज दिए. इसके बावजूद आरोपियों की ओर से लगातार और पैसे की मांग की जाती रही. आखिरकार खुद को ठगा महसूस होने पर पीड़िता ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान व रकम के लेन-देन की पड़ताल की जा रही है.
Must Read- UP में मौसम का यू-टर्न, 42 जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का खतरा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Komal Agarwal
कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










