UP में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन

देर रात यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 48 अफसरों के तबादले

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP News: उत्तर प्रदेश की नौकरशाही में रविवार देर रात बड़ा फेरबदल हुआ है. प्रदेश सरकार ने 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं. कई वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती बदली गई है.

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश की नौकरशाही में रविवार देर रात बड़ा फेरबदल किया गया. प्रदेश सरकार ने 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं. इस बदलाव में कई जिलों के मुख्य विकास अधिकारी (CDO), अपर आयुक्त और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती बदली गई है.

विज्ञापन

सहारनपुर के CDO सुमित राजेश महाजन को मिली नई जिम्मेदारी

सहारनपुर के मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन को अब उत्तर प्रदेश स्टार्ट-अप मिशन का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) बनाया गया है. उनकी जगह राज्यकर विभाग के अपर आयुक्त डॉ. सुनील कुमार वर्मा को सहारनपुर का नया CDO नियुक्त किया गया है.

राहुल सिंह को PWD भेजा गया

आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के विशेष सचिव राहुल सिंह को अब लोक निर्माण विभाग (PWD) का विशेष सचिव बनाया गया है. वहीं लखीमपुर खीरी के CDO अभिषेक कुमार को आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई है. अयोध्या के अपर जिलाधिकारी (नगर) योगानंद पांडेय को लखीमपुर खीरी का नया मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है.

राजस्व परिषद में भी बदलाव

राजस्व परिषद, प्रयागराज के सदस्य (न्यायिक) साहब सिंह को सचिवालय प्रशासन विभाग में सचिव की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं विंध्याचल मंडल के अपर आयुक्त डॉ. विश्राम को राजस्व परिषद, प्रयागराज में सदस्य (न्यायिक) बनाया गया है. रेशम विभाग के विशेष सचिव एवं निदेशक देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा को भी राजस्व परिषद, प्रयागराज में सदस्य (न्यायिक) की जिम्मेदारी दी गई है.

अंबेडकरनगर और रेशम विभाग में भी बदले अधिकारी

अंबेडकरनगर के मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला को रेशम विभाग में विशेष सचिव एवं निदेशक बनाया गया है. वहीं कुशीनगर के अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) वैभव मिश्रा को अंबेडकरनगर का नया CDO नियुक्त किया गया है.

इन अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी

संयुक्त निदेशक, युवा कल्याण अशोक कुमार कनौजिया को माध्यमिक शिक्षा विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है. वहीं अलीगढ़ मंडल के अपर आयुक्त अरुण कुमार को विशेष सचिव, ग्राम्य विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. सहारनपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त प्रदीप कुमार यादव को अलीगढ़ मंडल का अपर आयुक्त नियुक्त किया गया है.

नेहा शर्मा को सचिव पद से किया गया मुक्त

चिकित्सा शिक्षा विभाग की महानिदेशक एवं सचिव नेहा शर्मा को सचिव पद की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है. इस प्रशासनिक फेरबदल के साथ प्रदेश की नौकरशाही में कई अहम पदों पर नई तैनाती की गई है.

Also Read: UP Strawberry Farming: यूपी के 39 जिलों में स्ट्रॉबेरी की खेती पर सरकार दे रही बंपर सब्सिडी, जानें कैसे मिलेगा फायदा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola