अब त्योहारों में कंफर्म टिकट की टेंशन खत्म, प्रयागराज से इन रूटों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल

Updated:
विज्ञापन

प्रयागराज से इन रूटों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Prayagraj Special Train: त्योहारों पर ट्रेनों में सीट मिलने की चिंता अब खत्म हो सकती है. उत्तर प्रदेश के कई रूटों पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू हो रहा है. दुर्गापूजा, दशहरा, दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों को कंफर्म बर्थ के लिए परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी.

विज्ञापन

Prayagraj Special Train: उत्तर प्रदेश में त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों के लिए खास तैयारी शुरू कर दी है. दुर्गापूजा, दशहरा, दिवाली और छठ पूजा के दौरान कंफर्म बर्थ के लिए होने वाली परेशानी को कम करने के लिए उत्तर मध्य रेलवे ने कई रूटों पर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का ऐलान किया है. प्रयागराज और सूबेदारगंज से उधना, साबरमती, वलसाड, दादर, इंदौर और वेरावल के लिए ये विशेष ट्रेनें अलग-अलग तारीखों और दिनों में चलेंगी. वहीं, अन्य व्यस्त रूटों पर भी स्पेशल ट्रेनों की घोषणा जल्द होने की बात कही गई है.

विज्ञापन

उधना और साबरमती के लिए स्पेशल ट्रेन

प्रयागराज जंक्शन से उधना के बीच ट्रेन संख्या 04105/04106 विशेष ट्रेन एक अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी. यह ट्रेन गुरुवार और रविवार को प्रयागराज से रवाना होगी. वहीं, प्रयागराज से साबरमती के लिए ट्रेन संख्या 04179/04180 (ट्रेन संख्या 04111/04112 के स्थान पर) तीन अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार और मंगलवार को संचालित होगी.

दादर और वेरावल रूट पर भी सुविधा

प्रयागराज से दादर के लिए ट्रेन संख्या 04139/04140 साप्ताहिक विशेष ट्रेन दो अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी. वहीं, प्रयागराज से वेरावल के बीच ट्रेन संख्या 04173/04174 का संचालन एक अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को किया जाएगा. इससे इन रूटों पर त्योहार के दौरान सफर करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेन की सुविधा मिलेगी.

वलसाड और उधना के लिए सूबेदारगंज से ट्रेनें

सूबेदारगंज से वलसाड के बीच ट्रेन संख्या 04119/04120 साप्ताहिक विशेष ट्रेन तीन अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलाई जाएगी. इसी रूट पर ट्रेन संख्या 04177/04178 छह अक्टूबर से 25 नवंबर के बीच प्रत्येक मंगलवार को संचालित होगी. वहीं, सूबेदारगंज से उधना के बीच द्वि-साप्ताहिक विशेष ट्रेन संख्या 04155/04156 19 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को उपलब्ध रहेगी.

इंदौर और दादर के लिए भी अतिरिक्त ट्रेन

सूबेदारगंज से दादर के लिए ट्रेन संख्या 04175/04176 साप्ताहिक विशेष ट्रेन चार अक्टूबर से 24 नवंबर के बीच प्रत्येक रविवार को चलेगी. इसके अलावा सूबेदारगंज से इंदौर के लिए ट्रेन संख्या 04169/04170 साप्ताहिक विशेष ट्रेन दो अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को यात्रियों के लिए संचालित होगी. रेलवे की ओर से अन्य व्यस्त रूटों पर भी अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों की घोषणा किए जाने की उम्मीद है.

Must Read: यूपी सैनिक स्कूल में प्रवेश का मौका, 25 अक्टूबर तक भरें फॉर्म, जानें रजिस्ट्रेशन से परीक्षा और चयन तक पूरा प्रोसेस

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola