उपायुक्त को स्मार पत्र देंगे पेशनर

Published at :01 Oct 2016 8:01 AM (IST)
विज्ञापन
उपायुक्त को स्मार पत्र देंगे पेशनर

अधिवेशन की तिथि तय करने का निर्णय लिया गया गढ़वा : पेंशनर कल्याण समाज के जिला कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष केके यादव में जिला कार्यालय में हुई. बैठक में चार सूत्री प्रस्तावों पर चर्चा की गयी़ इसमें सदस्यता अभियान चलाने व सदस्यों की संख्या शत-प्रतिशत करने, जिला अधिवेशन की तैयारी के लिए तिथि निर्धारित करने […]

विज्ञापन
अधिवेशन की तिथि तय करने का निर्णय लिया गया
गढ़वा : पेंशनर कल्याण समाज के जिला कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष केके यादव में जिला कार्यालय में हुई. बैठक में चार सूत्री प्रस्तावों पर चर्चा की गयी़ इसमें सदस्यता अभियान चलाने व सदस्यों की संख्या शत-प्रतिशत करने, जिला अधिवेशन की तैयारी के लिए तिथि निर्धारित करने पर चर्चा की गयी़
अगली बैठक में जिला अधिवेशन की तिथि निर्धारित करने का निर्णय लिया गया़ इसके अलावा समाहरणालय में पेंशनर समाज का कार्यालय उपलब्ध कराने के लिए उपायुक्त को स्मार पत्र देने के लिए प्रतिनिधि मंडल का गठन किया गया़ साथ ही अपना कार्यालय बनाने के लिए जिला प्रशासन से भूखंड उपलब्ध कराने की मांग करने पर भी चर्चा की गयी़ इस अवसर पर द्वारिकानाथ पांडेय, नागेंद्र तिवारी, अशर्फी राम, श्याम बिहारी राम, अमरनाथ गुप्ता, सीताराम चौबे, गोपाल राम अन्य लोग उपस्थित थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola