विकास की योजनाएं धरातल पर दिखे

Published at :25 Aug 2016 12:13 AM (IST)
विज्ञापन
विकास की योजनाएं धरातल पर दिखे

प्रखंड कार्यालय के सभागार में 20 सूत्री की बैठक पदािधकारी अपने कार्यों में रुचि लें नगरऊंटारी (गढ़वा) : प्रखंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को प्रखंड 20 सूत्री की बैठक प्रखंड अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में 20 सूत्री के प्रखंड अध्यक्ष ने प्रखंड के सभी विभागों को क्रमवार समीक्षा […]

विज्ञापन
प्रखंड कार्यालय के सभागार में 20 सूत्री की बैठक
पदािधकारी अपने कार्यों में रुचि लें
नगरऊंटारी (गढ़वा) : प्रखंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को प्रखंड 20 सूत्री की बैठक प्रखंड अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में 20 सूत्री के प्रखंड अध्यक्ष ने प्रखंड के सभी विभागों को क्रमवार समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिये.
बैठक में अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों से कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विकास की योजनाएं धरातल पर दिखे, इसके लिए पदाधिकारी कार्यों में रुचि दिखायें. उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की गड़बड़ी का मामला अाया, तो संबंधित विभाग के पदाधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की अनुशंसा की जायेगी. बैठक में अनुपस्थित रहनेवाले पदाधिकारियों के प्रति अध्यक्ष ने नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने वैसे पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया.
बैठक में 20 सूत्री उपाध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने पेयजल स्वच्छता विभाग द्वारा अधौरा ग्राम में विश्वनाथ पाल के घर के समीप बिना चापानल लगाये राशि निकालने का मामला उठाया. मामला आने के बाद अध्यक्ष ने जांच का आदेश देते हुए कहा कि गड़बड़ी पाया गया, तो दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.
बैठक में सदस्यों ने पीपरडीह व जासा गांव में जले विद्युत ट्रांसफारमर को बदलने का मामला उठाया. सदस्यों ने सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर चिकित्सक व एएनएम की उपस्थिति सुनिश्चित करने का मामला उठाया. डीएस ने कहा कि सभी केंद्र पर एएनएम पदस्थापित हैं. तथा केंद्र नियमित खोलने का निर्देश दिया गया. बैठक में थाना प्रभारी, चंद्रमणि भारती, भरदुल चंद्रवंशी, बीडीअो मुरली यादव, सभी पंचायत सचिव व सभी विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola