खेल को खेल की तरह ही खेलें : गायत्री

Published at :25 Aug 2016 12:12 AM (IST)
विज्ञापन
खेल को खेल की तरह ही खेलें : गायत्री

उदघाटन मैच में चेटे व रमकंडा की टीम विजयी रमकंडा : सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम के तहत रमकंडा प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय उवि के मैदान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का बुधवार को उदघाटन किया गया़ जिप सदस्य गायत्री गुप्ता,मुखिया संघ के अध्यक्ष राजकिशोर यादव एवं थाना प्रभारी प्रकाश कुमार रजक ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से […]

विज्ञापन
उदघाटन मैच में चेटे व रमकंडा की टीम विजयी
रमकंडा : सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम के तहत रमकंडा प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय उवि के मैदान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का बुधवार को उदघाटन किया गया़ जिप सदस्य गायत्री गुप्ता,मुखिया संघ के अध्यक्ष राजकिशोर यादव एवं थाना प्रभारी प्रकाश कुमार रजक ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक मारकर किया़
उदघाटन मैच रमकंडा प्रखंड के चेटे बनाम कुशमार के बीच खेला गया़ इसमें चेटे की टीम ने 3-0 से मैच जीत लिया़ चेटे की ओर से अमित मुंडा ने दो गोल दागे़ वहीं दूसरा मैच रमकंडा बनान चूड़ीहारिन टांड़ की टीम के बीच खेला गया, इसमें रमकंडा की टीम ने 1-0 से मैच को जीत लिया़ रमकंडा की ओर से फूलचंद सिंह ने एक गोल दागा़ जबकि दूसरे मैच के दौरान सुभाष एवं सोहन चोटिल हो गये़ चार दिनों तक चलनेवाले इस टूर्नामेंट के उदघाटन के अवसर पर जिप सदस्य गायत्री गुप्ता ने कहा कि खेल को खेल की तरह ही खेले़ं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कमी नहीं है़ इसे निखारने की जरूरत है़
मुखिया संघ के अध्यक्ष राजकिशोर यादव ने पुलिस प्रशासन को बधाई देते हुए कहा कि पुलिस द्वारा टूर्नामेंट का आयोजन काफी सराहनीय पहल है़ इससे पुलिस और पब्लिक के बीच अच्छा संबंध बनेगा़ थाना प्रभारी प्रकाश कुमार रजक ने कहा कि खेल से मानसिक व शारीरिक दोनों का विकास होता है़ पब्लिक के साथ हमारा बेहतर संबंध रहना चाहिये, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे़
इस मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष वीरेंद्र केसरी, मुखिया संघ के उपाध्यक्ष श्रवण प्रसाद कमलापुरी, जिप प्रतिनिधि दिनेश प्रसाद, विजय यादव, प्रदीप रजक, उमेश यादव, जेम्स बाड़ा, रामानंद पांडेय, संजय प्रसाद, मनोज मनोरंजन, इंद्रदेव सिंह, अभिषेक कुमार आदि उपस्थित थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola