खेल से बढ़ती है भाईचारगी : एसपी

Published at :25 Aug 2016 12:10 AM (IST)
विज्ञापन
खेल से बढ़ती है भाईचारगी : एसपी

सामुदायिक पुलिसिंग के तहत आयोजित फुटबॉल मैच का समापन गड़िया ने कोंभीकोना को 3-1 से पराजित कर खिताब जीता बड़गड़ : स्थानीय जगदीश जायसवाल स्टेडियम में सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम के तहत आयोजित फुटबॉल मैच का फाइनल मुकाबला बुधवार को संपन्न हुआ़ फाइनल मैच प्रखंड के गड़िया एवं कोंभीकोना की टीम के बीच खेला गया़ इस […]

विज्ञापन
सामुदायिक पुलिसिंग के तहत आयोजित फुटबॉल मैच का समापन
गड़िया ने कोंभीकोना को 3-1 से पराजित कर खिताब जीता
बड़गड़ : स्थानीय जगदीश जायसवाल स्टेडियम में सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम के तहत आयोजित फुटबॉल मैच का फाइनल मुकाबला बुधवार को संपन्न हुआ़ फाइनल मैच प्रखंड के गड़िया एवं कोंभीकोना की टीम के बीच खेला गया़
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गढ़वा के पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक उपस्थित थे़ फाइनल मैच में गड़िया की टीम ने कोंभीकोना को 3-1 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमा लिया़ फाइनल मैच में दोनों ही टीम के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया़ गड़िया की टीम ने मध्यांतर के पूर्व ही तीन गोल दागकर बढ़त बना ली थी़ मध्यांतर के बाद कोंभीकोना की टीम मात्र एक गोल की कर सकी़ मैच का संचालन रेफरी सूरजदेव बाखला ने तथा उदघोषक की भूमिका निको तिर्की ने निभायी़
इस अवसर पर एसपी प्रियदर्शी आलोक ने कहा कि सामुदायिक पुलिसिंग के तहत यह फुटबॉल मैच पुलिस और ग्रामीणों के बीच दूरी पाटने के प्रयास के तहत किया गया है़ इसके आयोजन से भाईचारगी बढ़ेगी़ उन्होंने कहा कि बड़गड़ प्रखंड के लोगों को अब भंडरिया जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी़ अगले महीने से बड़गड़ पिकेट ही पुलिस अनुसंधान केंद्र ओपी के रूप में काम करना शुरू कर देगा़ साथ ही जल्द ही बड़गड़ को थाना का दर्जा मिल जायेगा़ इसके लिये गृह विभाग को लिखा जा रहा है़ उन्होंने कहा कि सामुदायिक पुलिसिंग के तहत रंका अनुमंडल के बड़गड़ के अलावा रंका, रमकंडा एवं चिनिया में भी प्रखंड स्तरीय मैच आयोजन किया जा रहा है़
चारों प्रखंडों को मिलाकर आठ टीमें भाग ले रही है. जो टीम प्रखंड स्तरीय मैच में विजयी होंगी, उसे प्रमंडल स्तरीय मैच में खेलने का अवसर मिलेगा़ इसमें प्रथम पुरस्कार के रूप में 11 हजार रूपये नकद, द्वितीय पुरस्कारर 5100 रूपये दिया जायेगा़ फाइनल मैच के दौरान एएसपी सदन कुमार, रंका एसडीपीओ विजय कुमार, सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट सुधाकर दूबे, पिकेट प्रभारी लक्ष्मीकांत पांडेय, जिप सदस्य रमेश सोनी, सांसद प्रतिनिधि आनंद सोनी, मुखिया बालदेव टोप्पो, प्रेमसागर जायसवाल, दीनानाथ सोनी, कमलेश प्रसाद आदि उपस्थित थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola