घेराबंदी में कमीशन मांगने का आरोप
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Apr 2016 11:49 PM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : अल्पसंख्यक कब्रिस्तान घेराबंदी के कार्य में भुगतान के बदले 10 प्रतिशत कमीशन मांगने का आरोप लगाया गया है. इसको लेकर जिले के छह कब्रिस्तान घेराबंदी समिति के सचिव व अध्यक्ष ने उपायुक्त को आवेदन दिया है. आवेदन में कहा गया है कि कल्याण विभाग की ओर से आवंटित किये गये कार्य फरवरी माह […]
विज्ञापन
गढ़वा : अल्पसंख्यक कब्रिस्तान घेराबंदी के कार्य में भुगतान के बदले 10 प्रतिशत कमीशन मांगने का आरोप लगाया गया है. इसको लेकर जिले के छह कब्रिस्तान घेराबंदी समिति के सचिव व अध्यक्ष ने उपायुक्त को आवेदन दिया है.
आवेदन में कहा गया है कि कल्याण विभाग की ओर से आवंटित किये गये कार्य फरवरी माह में ही पूरा कर लिया गया है. कराये गये कार्य के मस्टर रॉल, भाउचर व एमबी बुक के आधार पर भुगतान के लिए जब जिला कल्याण पदाधिकारी से अनुरोध किया गया, तो वहां से भुगतान के बदले 10 प्रतिशत कमीशन मांगी जा रही है. आवेदन में सफीक अंसारी, हकिमुद्दीन अंसारी, नजाहुल अंसारी, शमीम अंसारी, मेराज अंसारी, कुतुबुद्दीन अंसारी, हाफिज अंसारी आदि के हस्ताक्षर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




