रंका सीएचसी में गढ़वा जिले की पहली विशेष ‘महिला ओपीडी’ होगी शुरू

रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर असजद अंसारी
Garhwa News: रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिलाओं के लिए पहली बार विशेष ओपीडी की शुरुआत की जा रही है. इस पहल से आसपास के गांवों की हजारों महिलाओं को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
रंका से नंद कुमार की रिपोर्ट
Garhwa News: झारखंड के गढ़वा जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ने एक बड़ी पहल की है. गढ़वा जिले में पहली बार किसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिलाओं के लिए विशेष ‘महिला ओपीडी’ की शुरुआत की जा रही है. इससे क्षेत्र की महिलाओं को अब अपनी बीमारियों के परामर्श के लिए हिचकिचाहट का सामना नहीं करना पड़ेगा.
तय समय पर मिलेगी सुविधा
का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ असजद अंसारी ने बताया कि अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है. इसी कड़ी में विशेष महिला ओपीडी शुरू करने का निर्णय लिया गया है.बताया गया कि यह ओपीडी प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होगी.
महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना उद्देश्य
ओपीडी में स्त्री रोग से संबंधित महिला चिकित्सक और चिकित्साकर्मी उपलब्ध रहेंगी, जिससे कि महिलाएं बिना किसी झिझक के अपनी समस्याओं को साझा कर सकें. डॉ अंसारी ने बताया कि अक्सर ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं पुरुष चिकित्सकों के सामने अपनी व्यक्तिगत स्वास्थ्य समस्याओं या स्त्री रोगों के बारे में बताने में असहज महसूस करती हैं. इसी समस्या को देखते हुए जिले में पहली बार रंका में यह समर्पित सुविधा शुरू की जा रही है. उनका कहना है कि इसका उद्देश्य क्षेत्र की महिलाओं को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं देना है.
हजारों महिलाओं को मिलेगा लाभ
रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जिले का पहला ऐसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होगा, जहां अलग से महिला ओपीडी की व्यवस्था की जा रही है. इस नई पहल से रंका सहित आसपास के कई गांवों की हजारों महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा और उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला मुख्यालय या निजी क्लीनिकों पर निर्भर नहीं रहना होगा.
इसे भी पढ़ें: झारखंड में जल्द लागू होगी नई हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम, लाखों सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
इसे भी पढ़ें: गढ़वा के मिलावटखोरों पर एसडीएम साहेब का सर्जिकल स्ट्राइक, 3 क्विंटल मिठाइयां मिट्टी में दफन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










