सुराग खोजते फिर गढ़वा पहुंची एमपी पुलिस, मोबाइल शोरूम में की छानबीन

Updated:
विज्ञापन
सुराग खोजते फिर गढ़वा पहुंची एमपी पुलिस, मोबाइल शोरूम में की छानबीन

रीवा अभियान एसपी के नेतृत्व में छापेमारी, लूटी गई रकम से शहर के नामी शोरूम से खरीदा गया था आइफोन

विज्ञापन

रीवा अभियान एसपी के नेतृत्व में छापेमारी, लूटी गई रकम से शहर के नामी शोरूम से खरीदा गया था आइफोन प्रतिनिधि, गढ़वा

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बैढ़न में बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुई 10 किलो सोने और 20 लाख की लूट के तार गढ़वा से जुड़ रहे हैं. मामले के उद्भेदन के लिए रीवा पुलिस की टीम दूसरी बार गढ़वा पहुंची. बुधवार को रीवा अभियान एसपी विक्रम सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने शहर के मेन रोड स्थित ””””वर्ल्ड मोबाइल सेंटर”””” में घंटों पूछताछ की और रिकॉर्ड खंगाले. पुलिस के साथ इस दौरान हिरासत में लिया गया एक संदिग्ध भी था. जानकारी के अनुसार, बैंक लूट की इस बड़ी वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने लूटी गयी रकम को ठिकाने लगाना शुरू कर दिया था. जांच में पुलिस को तकनीकी इनपुट मिला कि एक अपराधी ने गढ़वा के इसी शोरूम से कीमती आइफोन खरीदा था. पुलिस ने शोरूम के सेल रिकॉर्ड्स, भुगतान के तरीके और ट्रांजेक्शन डिटेल्स की बारीकी से जांच की है. अधिकारियों का मानना है कि मोबाइल खरीद की यह कड़ी अपराधियों तक पहुंचने का सबसे बड़ा जरिया बनेगी. रीवा पुलिस ने शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस टीम अब बैंक में लगे कैमरों के फुटेज और शोरूम के वीडियो का मिलान कर रही है, ताकि अपराधियों के हुलिए की पुष्टि की जा सके.

क्या है मामला

बीते शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे पांच हथियारबंद अपराधियों ने सिंगरौली के बैढ़न स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में धावा बोला था. अपराधियों ने बैंक कर्मचारियों को बंधक बनाकर करीब 10 किलो सोना और 20 लाख रुपये नकद लूट लिये थे. इस अंतरराज्यीय लूट कांड के बाद झारखंड और मध्य प्रदेश की पुलिस आपसी तालमेल के साथ छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola