शक्षिा प्राप्त करना सभी का हक : एसडीओ

Published at :07 Apr 2016 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
शक्षिा प्राप्त करना सभी का हक : एसडीओ

शिक्षा प्राप्त करना सभी का हक : एसडीअोफोटो- कार्यशाला का उदघाटन करते एसडीओ व अन्य8 अप्रैल से 30 अप्रैल तक प्रखंड के सभी विद्यालय में होंगे कई कार्यक्रमनगरऊंटारी (गढ़वा). स्थानीय प्लस टू उच्च विद्यालय के सभागार में गुरुवार को विद्यालय चले-चलायें अभियान 2016 की सफलता को एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया़ […]

विज्ञापन

शिक्षा प्राप्त करना सभी का हक : एसडीअोफोटो- कार्यशाला का उदघाटन करते एसडीओ व अन्य8 अप्रैल से 30 अप्रैल तक प्रखंड के सभी विद्यालय में होंगे कई कार्यक्रमनगरऊंटारी (गढ़वा). स्थानीय प्लस टू उच्च विद्यालय के सभागार में गुरुवार को विद्यालय चले-चलायें अभियान 2016 की सफलता को एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया़ कार्यशाला का उदघाटन अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार साह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी मुरली यादव, जिप सदस्या प्रियंका देवी, थाना प्रभारी चंद्रमणि भारती, प्रखंड शिक्षा प्रसाद पदाधिकारी महेंद्र राम, शिक्षक संघ के नेता कमलेश्वर पांडेय ने संयुक्त रूप से किया़ कार्यशाला को संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार साह ने कहा कि शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत शिक्षा प्राप्त करना प्रत्येक बच्चे का हक है़ इस अभियान के तहत एक-एक बच्चे को विद्यालय से जोड़ें. इस अभियान को सफल बनाने में सबका सहयोग अपेक्षित है़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि शिक्षा पाने का हक सभी बच्चों को है़ उन्होंने कहा कि शिक्षक अपने दायित्व का निर्वहन करे साथ ही साथ बच्चों को जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण की जानकारी देते हुए कौशल विकास पर भी बल दें. बीडीअो मुरली यादव ने कहा कि छह से 14 वर्ष के बच्चों को विद्यालय लाना कार्यशाला का प्राथमिक उद्देश्य है़ उन्होंने कहा कि पूरे प्रखंड में विद्यालय से बाहर बच्चों की संख्या 442 है, जबकि यह संख्या पहले अधिक हुआ करता था़ उन्होंने कहा कि बच्चों को प्यार से समझा कर विद्यालय से जोड़ें. झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान सचिव कमलेश्वर पांडेय ने कहा कि किसी भी अभियान की सफलता में शिक्षकों की अहम भूमिका होती है़ प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी महेंद्र राम ने इस अभियान के उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला़ उन्होंने कहा कि सबों के सहयोग से ही विद्यालय चले चलायें अभियान सफल होगा़ बीपीओ संतोष दुबे ने कार्यशाला में उपस्थित लोगों को 8 अप्रैल से 30 अप्रैल तक विद्यालय स्तर पर इस अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी़ कार्यशाला को खुशदिल सिंह, धनश्याम शुक्ल, नवजवान संघर्ष मोरचा के शैलेश चौबे सहित अन्य ने संबोधित किया़ कार्यशाला में जिप सदस्या प्रियंका देवी, शारदा महेश प्रताप देव, रामानंद पांडेय, राम रेखा पासवान, विभूति भूषण चौबे, शिवशंकर प्रसाद, थाना प्रभारी चंद्रमणि भारती, बीआरपी रायचंद्र प्रसाद, सीआरपी शोभा पांडेय, संजय कुमार सिंह, शक्तिदास सिन्हा, अजय कुमार शिक्षक अखिलेश प्रसाद सुधीर चौबे, देवप्रकाश द्विवेदी, अलीम अंसारी, भूपेंद्र प्रताप देव, अविनाश कुमार, ममता रानी, हेमवंती मिश्रा, संतोष दास, जनेश राम, जालन बैठा, काशी महतो, एमडीएम प्रभारी अमित कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व गणमान्य लोग उपस्थित थे़ कार्यशाला का संचालन सुशील पांडेय ने किया़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola