बस स्टैंड के दुकान से चोरी

Published at :07 Apr 2016 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
बस स्टैंड के दुकान से चोरी

बस स्टैंड के दुकान से चोरी गढ़वा. शहर के सोनपुरवा पालिका परिवहन पड़ाव स्थित केसरी बुक डिपो से बुधवार की रात करीब 50 हजार रुपये के सामान व नकद की चोरी कर ली गयी. चोरी गये सामान में 10 हजार रुपये नकद के अलावा होम थियेटर, मोबाइल के सामान, पर्स, शीतल पेय, चश्मा आदि शामिल […]

विज्ञापन

बस स्टैंड के दुकान से चोरी गढ़वा. शहर के सोनपुरवा पालिका परिवहन पड़ाव स्थित केसरी बुक डिपो से बुधवार की रात करीब 50 हजार रुपये के सामान व नकद की चोरी कर ली गयी. चोरी गये सामान में 10 हजार रुपये नकद के अलावा होम थियेटर, मोबाइल के सामान, पर्स, शीतल पेय, चश्मा आदि शामिल हैं. चोरों ने दुकान का ताला तोड़ कर यह चोरी की है. दुकान के प्रोपराइटर किशोर केसरी ने बताया कि बुधवार की शाम 7.30 बजे वे दुकान बंद कर घर गये थे. सुबह उन्होंने दुकान का ताला टूटा हुआ देखा, जब वे दुकान में गये तो काफी सामान गायब था. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दुकान पहुंच कर इसकी जानकारी ली. विदित हो कि इसके पूर्व इसी बस पड़ाव में सुरेश मोबाइल दुकान, शंभु मोबाइल दुकान, सतीश मोबाइल दुकार, कलाम कुमारर पान दुकान, सुमन पान दुकान, सचिन पान दुकान आदि में चोरी हो चुकी है. आये दिन सोनपुरवा बस पड़ाव से इस प्रकार की चोरी की घटना से स्थानीय व्यवसायियों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ काफी रोष है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola