1श्रद्धा...वासंती नवरात्र को लेकर भक्तिमय हुआ शहर

Published at :07 Apr 2016 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
1श्रद्धा...वासंती नवरात्र को लेकर भक्तिमय हुआ शहर

1श्रद्धा…वासंती नवरात्र को लेकर भक्तिमय हुआ शहरहेडिंग… राम धुन में रमे लोगमहावीरी झंडे के स्थापना के साथ ही सभी पंडालों में पूजा आज से शुरू हो जायेगी. रामलला कुटी में रामचरितमानस यज्ञ को लेकर कलशयात्रा निकाली गयी. इसमें काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया.7जीडबलूपीएच1-दानरो नदी में जल भरते श्रद्धालु7जीडबलूपीएच3-गढ़वा मुख्य पथ पर निकाली गयी […]

विज्ञापन

1श्रद्धा…वासंती नवरात्र को लेकर भक्तिमय हुआ शहरहेडिंग… राम धुन में रमे लोगमहावीरी झंडे के स्थापना के साथ ही सभी पंडालों में पूजा आज से शुरू हो जायेगी. रामलला कुटी में रामचरितमानस यज्ञ को लेकर कलशयात्रा निकाली गयी. इसमें काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया.7जीडबलूपीएच1-दानरो नदी में जल भरते श्रद्धालु7जीडबलूपीएच3-गढ़वा मुख्य पथ पर निकाली गयी कलश यात्रा प्रतिनिधि, गढ़वा. वासंती नवरात्र को लेकर पूरे गढ़वा में माहौल पूरी तरह भक्तिपूर्ण हो गया है. सभी अखाड़ों में शुक्रवार से शुरू होनेवाले पूजा को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. जिला मुख्यालय स्थित सुप्रसिद्ध रामलला मंदिर में रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार से रामचरितमानस नवाह्न परायण महायज्ञ का आयोजन किया गया है. गुरुवार को यज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा स्टेशन रोड स्थित मंदिर परिसर से शुरू होकर पूरे शहर से होते हुए दानरो नदी छठ घाट पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ वरुण देवता की पूजा के पश्चात कलश में जल भरे गये. महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे व जयघोष के साथ कलश के जल को रामलला मंदिर में वापस होकर यज्ञमंडप में स्थापित किया. आठ अप्रैल से यहां सुबह में यज्ञ व शाम में नियमित रूप से मानस कथा का आयोजन किया गया है. कलश यात्रा में नगर पंचायत अध्यक्ष पिंकी केसरी, विधायक प्रतिनिधि संतोष केसरी, मंदिर समिति के अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद केसरी, उपाध्यक्ष सुदर्शन सिंह, अशोक सिंह, हर्ष अग्रवाल, जितेंद्र कमलापुरी, वार्ड पार्षद मीरा कुमारी, सत्यनारायण दुबे, सत्येंद्र दुबे, बैजनाथ सिंह सहित मंदिर से जुड़े काफी संख्या में लोग शामिल थे. रामचरितमानस यज्ञ में यज्ञकर्ता के रूप में रविंद्र तिवारी व कृष्णानंद शास्त्री उपस्थित थे. विदित हो कि कल से संध्या छह बजे से रात 10 बजे तक मानस कथा का आयोजन किया गया है. रामनवमी को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह था. महावीरी झंडे से पटा शहर वासंती नवरात्र को लेकर शहर के सभी क्षेत्रों में महावीरी झंडे लगाये गये हैं. प्रमुख मंदिर व अखाड़ों के अलावा सभी मार्गों में भी महावीरी झंडे लगाये गये हैं. चिनिया रोड में चिनिया मोड़ से लेकर पुलिस लाइन तक तथा मेन रोड में रंका मोड़ हनुमान मंदिर तक व अस्पताल चौक तक रामभक्तों ने महावीरी झंडे लगाये हैं. साथ ही चिनिया रोड शिव मंदिर के पास शुक्रवार से रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया है. इस अवसर पर यहां श्रीराम, जानकी, लक्ष्मण एवं हनुमानजी की प्रतिमा भी स्थापित की गयी है. समारोह को सफल बनाने में संरक्षक मुन्ना तिवारी, बउआ मिश्र, अध्यक्ष मिथिलेश कुमार दुबे, सचिव अनुज सिंह व कोषाध्यक्ष राजन दुबे के नेतृत्व में युवाओं की टीम काफी सक्रिय है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola