जनता की आवाज दबाना चाहती है सरकार

जनता की आवाज दबाना चाहती है सरकारफोटो- अधिनियम की प्रतियां जलाते पूर्व मंत्री व अन्यनगरऊंटारी (गढ़वा). झाविमो ने संपत्ति विनाश एवं क्षति निवारण अधिनियम 2016 के प्रस्ताव की प्रतियां जलायी. झाविमो कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय से जुलूस की शक्ल में स्थानीय थाना के निकट पहुंच कर नुक्कड़ सभा […]
जनता की आवाज दबाना चाहती है सरकारफोटो- अधिनियम की प्रतियां जलाते पूर्व मंत्री व अन्यनगरऊंटारी (गढ़वा). झाविमो ने संपत्ति विनाश एवं क्षति निवारण अधिनियम 2016 के प्रस्ताव की प्रतियां जलायी. झाविमो कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय से जुलूस की शक्ल में स्थानीय थाना के निकट पहुंच कर नुक्कड़ सभा किया तथा संपत्ति विनाश एवं क्षति निवारण अधिनियम 2016 के प्रस्ताव की प्रतियां जलायी. पार्टी कार्यकर्ता अधिनियम को वापस लेने व झारखंड सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी किया़ नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सह झाविमो नेता रामचंद्र केशरी ने कहा कि झारखंड की भाजपा सरकार संपत्ति विनाश एवं क्षति निवारण अधिनियम 2016 को पास कर झारखंड की जनता की आवाज को दबाना चाहती है़ उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में इस अधिनियम के विरोध में झाविमो विरोध प्रदर्शन कर रही है़ उन्होंने कहा कि यह काला कानून है़ नुक्कड़ सभा को कृष्णा विश्वकर्मा, सीता राम जायसवाल, मो़ नइम खलिफा, रामेश्वर राम, लाल हेमेंद्र चौबे, अरविंद राम सहित अन्य ने संबोधित किया़ कार्यक्रम का संचालन उमाशंकर प्रसाद ने किया़ इस अवसर पर बड़ी संख्या में झाविमो कार्यकर्ता उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




