देशी शराब का 2000 पाउच बरामद

देशी शराब का 2000 पाउच बरामद 6जीडबलूपीएच24 -पुलिस द्वारा बरामद पाउचगढ़वा. गढ़वा पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर शहर के नगवां मुहल्ले से देशी शराब के दो हजार पाउच बरामद किया है. ये पाउच आठ बोरे में रखे हुए थे. पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है. […]
देशी शराब का 2000 पाउच बरामद 6जीडबलूपीएच24 -पुलिस द्वारा बरामद पाउचगढ़वा. गढ़वा पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर शहर के नगवां मुहल्ले से देशी शराब के दो हजार पाउच बरामद किया है. ये पाउच आठ बोरे में रखे हुए थे. पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है. इनमें विश्रामपुर थाना के तिसीबार गांव निवासी शंकर प्रसाद का पुत्र संजय कुमार, बिहार के औरंगाबाद जिला के रफीगंज निवासी रामनंदन सिंह का पुत्र धनंजय सिंह एवं शहर के मेन रोड निवासी रामवृक्ष साव का पुत्र श्रवण कु मार साव का नाम शामिल है. थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने बताया कि हिरासत में लिये गये तीनों लोगों से पूछताछ की जा रही है. यह पता लगाया जा रहा है कि यह पाउच कहां से आता है और कहां इसकी सप्लाई की जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




